Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत
    • रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंगे चुनावी मंत्र
    • कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्कार संभव
    • रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति पुरस्कार
    • गोड्डा में SIR डिलीशन फॉर्म पर गरमाई राजनीति: पूर्व विधायक अमित मंडल और रजनीश यादव आमने-सामने
    • MMDR बिल से झारखंड को 1.58 लाख करोड़ का नुकसान, देवघर में बोले कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी
    • प्रेम प्रसंग में 16 वर्षीय मिथुन की ‘दृश्यम’ स्टाइल में हत्या, टुकड़े कर ड्रम में छिपाया शव; आरी-कुल्हाड़ी बरामद
    • मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, September 6
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बरेली-नैनीताल हाइवे पर टैंकर में घुसी कार, आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत

    बरेली-नैनीताल हाइवे पर टैंकर में घुसी कार, आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत

    December 11, 2023 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली-नैनीताल हाइवे पर डंपर से टक्कराने से कार में आग लग गई है, जिससे कार में सवार सभी आठ लोग जिंदा जलकर मर गए। बरेली में भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात भीषण हादसा हो गया। बरेली से बहेड़ी की ओर जा रही कार का टायर फटने के बाद डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर से आ रहे डंपर में जा
    घुसी। धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग लगने से (Bareilly Road Accident) कार सवार सभी आठ लोग जिंदा जलकर मर गए। फायर टीम ने बमुश्किल आग बुझाकर वाहनों को हटाया।

    इसे भी पढ़ें – जाति का जहर ही देश की गुलामी का कारण था : मुख्यमंत्री योगी

    बहेड़ी निवासी सुमित गुप्ता की कार बुकिंग में चलती है। बताते हैं कि बहेड़ी के नरायण नगला निवासी फुरकान ने बरेली के लिए कार की बुकिंग कराई थी। बहेड़ी के मोहल्ला जाम निवासी उवैस की बरात बरेली नगर में फहम लॉन में आई थी। इसी बरात में आने के लिए कार बुक कराई गई थी। बरात से ये लोग देर रात वापस बहेड़ी लौट रहे थे। बताते हैं कि भोजीपुरा थाने से आगे बहेड़ी दिशा मे दभौरा गांव पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा में चली गई। कार सामने से आ रहे डंपर में जाकर टकरा गई। जोरदार आवाज हुई और कार में आग लग गई। कार को डंपर करीब 25 मीटर घसीटता हुआ ले गया। इससे डंपर के अगले हिस्से में भी आग लग गई। डंपर ड्राइवर और हेल्पर घबराहट में कूदकर फरार हो गए।

    इसे भी पढ़ें – Ayodhya में ‘श्रीराम जन्मभूमि’ के लिए हर भाषा, वर्ग, समुदाय और संप्रदाय के लोगों ने किया संघर्ष: दत्तात्रेय होसबाले

    Bareilly Road Accident – दूसरे वाहनों से जा रहे लोगों ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटे में दमकल पहुंची। सूचना पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा के साथ ही सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा मौके पर पहुंचे। मुश्किल से आग पर काबू किया गया। सभी कार सवारों के जल जाने की स्थिति में लोगों की संख्या और पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में पता चला कि भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। रविवार भोर तक उनकी पहचान होती रही। हादसे में इरफान पुत्र भूरे निवासी मितापुर,आरिफ (24) पुत्र मन्नी,शादाब (10) पुत्र अब्दुल माजिद,आसिफ(22) पुत्र शमीम आलिम (22) पुत्र जाहिद अली, अय्यूब (36) पुत्र यूनिस,मुन्ने (60) पुत्र इस्माइल और आसिफ (28) पुत्र यूसुफ की मौत हो गयी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    शादी के 5 महीने बाद टीनशेड में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज

    प्रयागराज में दोस्त ने ही की फोटोग्राफर आलोक की हत्या, नीले बैग में रीवा ले जाकर फेंका शव

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद गिराए जाने पर गरमाई सियासत, इमरान मसूद ने बताया काला दिन; PAC-RRF तैनात

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला 6 बुलडोजर, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट; जिले में हाई अलर्ट

    बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिकायत

    ऐतिहासिक भुईकोट किले में दिल दहला देने वाला हादसा: मां और तीन बेटियों ने ऊपरी टावर से लगाई छलांग

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.