बुलंदशहर: पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ उनकी पत्नी और कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने घर में घुसकर मारपीट, बदसलूकी और जानलेवा हमला करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अर्चना पांडा ने स्थानीय पुलिस को औपचारिक शिकायती पत्र सौंपकर पूर्व विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने (serious allegations against former MLA) और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी और अपने मासूम बच्चे की जान को गंभीर खतरा बताते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है।
अर्चना पांडा के अनुसार, वह अपने बेटे के साथ घर पर मौजूद थीं, तभी पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित अचानक उनके आवास पर आ धमके। आरोप है उन्होंने बाहर खड़े होकर चिल्लाते हुए जोर-जोर से मुख्य दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। अर्चना जैसे ही दरवाजा खोलने पहुंचीं, पूर्व विधायक ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह संतुलन खोकर फर्श पर गिर पड़ीं। इसके बाद उन्होंने उनके साथ अत्यधिक अभद्र भाषा और गाली-गलौज शुरू कर दी।
दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जमीन पर गिरने के बाद गुड्डू पंडित ने उनके बाल पकड़कर घसीटे और बेरहमी से पिटाई की। यह सारा घटनाक्रम उनके छोटे बेटे के सामने हुआ, जिससे बच्चा भी बुरी तरह सहम गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर घर का घरेलू सहायक (नौकर) तुरंत मौके पर पहुंचा और उसने मोबाइल फोन से घटना का लाइव वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो कैमरा ऑन होते देख पूर्व विधायक पीछे हटे और मारपीट रोकी।
पुलिस ने शुरू की गहन जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर आवश्यक कानूनी पड़ताल प्रारंभ कर दी है। क्षेत्राधिकारी ( प्रखर पांडेय ने बताया कि प्राप्त शिकायत के (serious allegations against former MLA) आधार पर मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है और नियमों के तहत विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


