Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • MP Health Department: स्वास्थ्य विभाग की तत्परता; नवजात को 2 घंटे में इंदौर से अहमदाबाद ले गई एयर एंबुलेंस
    • Dhar News: बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बागेड़ी डैम में डूबने से 3 युवकों की मौत
    • Jharkhand News: गुमला में दरिंदगी! 5 युवकों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप, घर के पास फेंका
    • JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई
    • Jharkhand Politics: चुनाव आयोग के खिलाफ राजद और माले का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
    • Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी
    • Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प्रस्ताव तैयार
    • Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्दाफाश
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » राजस्थान विस चुनाव : चुनाव आयोग ने कांग्रेस की सात गारंटियों के विज्ञापन पर लगाई रोक

    राजस्थान विस चुनाव : चुनाव आयोग ने कांग्रेस की सात गारंटियों के विज्ञापन पर लगाई रोक

    November 23, 2023 राजस्थान 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जयपुर : राजस्थान निर्वाचन विभाग ने कांग्रेस की ओर से जारी सात गारंटियों के विज्ञापन पर रोक लगा दी है। आमजन को वॉयस कॉल के जरिए गारंटियों के बारे में बताना और (Ban On Congress Advertisements) उनसे रजिस्ट्रेशन करवाने के विज्ञापन को आयोग ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में मानते हुए रोक लगाई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में जनता के पास लगातार मोबाइल नंबर से रिकॉर्डेड कॉल आ रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आवाज में कांग्रेस की सात गारंटियों के बारे में जानकारी दी जा रही है और उसका लाभ लेने के लिए लोगों से रजिस्ट्रेशन करने की अपील की जा रही है। ये रजिस्ट्रेशन कॉल के दौरान ही किया जाता है।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस की नियत सही होती तो चुनाव जीतते ही जनता को देती लाभ : राजे

    इस विज्ञापन को लेकर पिछले दिनों भाजपा ने आपत्ति जताते हुए शिकायत की थी। इस पर निर्वाचन विभाग ने जब इसकी जांच करवाई तो पता चला कि इस विज्ञापन को निर्वाचन विभाग की ओर से बनाई राज्यस्तरीय विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति से मंजूर ही नहीं करवाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की ओर से राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष और महासचिव के नाम भेजे नोटिस में लिखा है कि राज्यस्तरीय विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति के संज्ञान में आया है कि आपके राजनीतिक दल द्वारा अपने चुनाव प्रचार से संबंधित 2 आईवीआरएस/ओवीडी संदेश राज्यस्तरीय विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति से प्रसारण प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना प्रसारित किए जा रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस के हर झूठे वादे पर भारी है मोदी की गारंटी : प्रधानमंत्री मोदी

    Ban On Congress Advertisements – एक संदेश अशोक गहलोत की आवाज में सात गारंटियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फोन नंबर 1204477631 के माध्यम से प्रचारित किया जा रहा है। दूसरा संदेश मोबाइल नंबर 8587070707 पर मिस्ड कॉल करने के बाद नमस्कार जी, आपको बधाई। आपका नंबर गारंटियों के लिए सफलता पूर्वक रजिस्टर कर लिया गया है, प्रसारित हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने अपने 24 मार्च 2014 के निर्देश में सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को यह निर्देशित किया है कि कोई भी विज्ञापन, जो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित किया जाना प्रस्तावित है, का पूर्व अधिप्रमाणन आवश्यक है, लेकिन आपके द्वारा उन निर्देशों की अनुपालना किए बिना इन संदेशों के जरिए मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर और कोटा में खिला कमल

    पोकरण में नाबालिग बेटी के 2 लाख में सौदे और जबरन शादी का खुलासा, पुलिस ने एक घंटे में दबोचा आरोपी

    जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में जुटे 13 फायरकर्मी झुलसे

    सिरोही में मंदिर में कसम खाने के बाद भी बीजेपी में क्रास वोटिंग! पूजा माली को मिले सिर्फ 5 वोट

    मुंडवा नगरपालिका चुनाव में BJP प्रत्याशी को मिला ‘जीरो’ वोट! 10 पार्षद होने के बाद भी नहीं खुला खाता

    Pratapgarh Mining Mafia: प्रतापगढ़ में खनन माफिया का दुस्साहस! डंपर से कुचलकर रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की हत्या

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.