बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल अगर बढ़ा हुआ है तो इसे कम करने पर काम करना चाहिए, क्योंकि इस वजह से हार्ट अटैक तक आ जाता है और सिचुएशन जानलेवा बन जाती है। एक्सपर्ट बैड या हाई कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को ‘साइलेंट किलर’ भी बोलते हैं। भारतीयों के खानपान की बात करें तो आज के समय में यह सबसे ज्यादा बिगड़ा हुआ है। हर दिन मैदा से बनी चीजें, शुगरी-ऑयली फूड्स और किसी भी समय कुछ भी खाना लोगों की आदत बन गई है। ऑयली फूड (Bad Cholesterol) और फिजिकली एक्टिव न रहना हमें बैड कोलेस्ट्रॉल का मरीज बनाता है।
एक दिन में नहीं बढ़ता हाई कोलेस्ट्रॉल
डॉक्टर अमर सिंघल कहते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल एक दिन में नहीं बढ़ता, बल्कि हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें धीरे-धीरे इसकी वजह बनती हैं। ज्यादा तला-भुना, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, मीठे पेय और ट्रांस फैट वाली चीजों का अधिक सेवन जैसी गलतियां शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती हैं। देखा जाए तो लोग और भी गलतियां दोहराते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि फिजिकली एक्टिव न रहना, देर तक एक ही जगह बैठना, बढ़ता वजन, धूम्रपान, शराब का अधिक सेवन और पर्याप्त नींद न लेना भी इसके अहम कारण हैं।
Bad Cholesterol – कई मामलों में डायबिटीज, थायरॉयड की बीमारी, किडनी संबंधी समस्याएं और पारिवारिक (जेनेटिक) कारण भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। शुरुआत में हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते, इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच कराना बहुत जरूरी है।
