आजकल बाल झड़ने की समस्या काफी आम हो गई है। बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता तनाव, खराब खानपान, हॉर्मोनल बदलाव और प्रदूषण जैसी कई वजहों से लोग हेयर फॉल की शिकायत करते हैं। हालांकि, बार-बार (are you troubled by hair fall) बाल झड़ना सिर्फ बाहरी कारणों से नहीं, बल्कि शरीर में किसी जरूरी पोषक तत्व की कमी का संकेत भी हो सकता है। जिंक एक आवश्यक मिनरल है, जो बालों की वृद्धि, त्वचा की सेहत और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है।
are you troubled by hair fall – क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, शरीर में जिंक की कमी होने पर बाल झड़ना इसका एक मुख्य संकेत हो सकता है। जिंक बालों के हेयर फॉलिकल्स (Hair Follicles) को स्वस्थ रखने और नए बालों की ग्रोथ में मदद करता है। कमी होने पर बाल कमजोर होकर असामान्य रूप से झड़ने लगते हैं। हालांकि, सिर्फ हेयर फॉल का मतलब जिंक की कमी ही नहीं है; इसके पीछे तनाव, थायरॉयड, आयरन की कमी या हॉर्मोनल असंतुलन भी हो सकते हैं। इसलिए, समस्या बनी रहने पर डॉक्टर से परामर्श और ब्लड टेस्ट कराना जरूरी है।
जिंक की कमी के अन्य लक्षण
शरीर में जिंक का स्तर गिरने पर बालों के अलावा भी कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं:
-
-
घाव का देर से भरना।
-
-
-
बार-बार संक्रमण (Infection) होना।
-
-
-
स्वाद और सूंघने की क्षमता में कमी आना।
-
-
-
भूख कम लगना।
-
-
-
त्वचा पर रैशेज या अन्य समस्याएं होना।
-
जिंक की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं?
जिंक की पूर्ति के लिए अपने आहार में इन चीजों को शामिल करें:
-
-
नॉन-वेज सोर्स: मांस, अंडे और सी-फूड्स।
-
-
-
डेयरी प्रोडक्ट्स: दूध और पनीर।
-
-
-
शाकाहारी सोर्स: दालें, बीन्स, चना, कद्दू के बीज, तिल, मेवे (नट्स) और साबुत अनाज।
-
