समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के करीबी युसूफ मलिक सोमवार को रामपुर जेल में उनसे मिलने पहुंचे थेमगर, जेल सुपरिटेंडेंट ने उनकी मुलाकात आजम खान से करने से कार कर दियाइससे खफा युसूफ मलिक ने जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकालीउन्होंने कहा कि जेल प्रशासन आजम खान के साथ (opens front against jail administration) ज्यादती कर रहा हैअपनी नाकामियों को छुपान के लिए मुलाकात नहीं करने दी.

युसूफ मलिक ने कहामैं आजम खान का पैरोकार हूं. उनके मुकदमे देख रहा हूं. अगर, मैं उनसे मुलाकात करके उनके मुकदमे के बारे में बातचीत नहीं करूंगा तो ऐसे कैसे काम चलेगा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह बदमाशी और जेलर की खुलेआम गुंडागर्दी है. रामपुर के जेलर की यह बहुत बड़ी बदमाशी हैउन्होंने मुझे मुलाकात करने नहीं दी.

इसे भी पढ़ें – ‘मेरी चारों बेटियों का ख्याल रखना…’! मुरादाबाद के BLO का मौत से पहले का भावुक वीडियो वायरल

उन्होंने कहा, यह बात जेल मैनुअल के हिसाब से बहुत गलत है. मैं इस बात को लेकर जेलर के खिलाफ न्यायालय जा रहा हूंजेलर ने मैनुअल का उल्लंघन किया हैइनको इनके कर्मों की सजा मिलेगी. सवाल आजम खान के पैरोकार का है. उन्होंने कहा कि आजम खान पर सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं लेकिन अल्लाह का शुक्र है ज्यादातर में वो बरी हो रहे हैं. हमें इंसाफ मिला है और मिलेगा.

opens front against jail administration – बता दें कि पैन कार्ड मामले में आजम खान जेल में बंद हैं. रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने इस केस मे आजम और उनके बेटे दोनों को सात-सात साल की सजा सुनाई है. ​यह केस 2019 में विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था. इसमें आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम पर दो अलग-अलग जन्म तिथियों के आधार पर दो पैन कार्ड रखने का आरोप था. आजम खान भी इस मुकदमे में आरोपी थे.

Share.
Exit mobile version