उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भोजपुर थाना इलाके में एक BLO ने आत्महत्या कर ली. बहेड़ी ब्रह्म्नांन गांव के रहने सर्वेश सिंह ने शनिवार की देर रात अपनी जान दे दी. उन्होंने मरने से पहले दो पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था. उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी का बयान भी सामने आया था. पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने (take care of my four daughters) काम के दबाव के चलते आत्महत्या की है. अब सर्वेश सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें – अलीगढ़ सुसाइड केस में नया मोड़! महिला कांस्टेबल के पिता का बयान- ‘रात को बात हुई थी, वह आत्महत्या नहीं कर सकती’
सर्वेश सिंह एक सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे. उन्हें मतदाता विशेष पुनरीक्षण (SIR) के काम के लिए BLO नियुक्त किया गया था. उनकी मौत के बाद बताया गया कि उन्होंने SIR के काम के ज्यादा दबाव और टारगेट पूरा न कर पाने के तनाव में यह आत्महत्या जैसा कदम उठाया. मुरादाबाद के जिला अधिकारी का कहना है मृतक अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन आखिर उन्होंने ये कदम क्यों उठाया. इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें – बिना अनुमति सहारनपुर में एंट्री! खुफिया इनपुट के बाद पुलिस का एक्शन, सभी तब्लीगी जमातों को भेजा गया दिल्ली
take care of my four daughters – अब जो सर्वेश सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह आत्महत्या से ठीक पहले का बताया जा रहा है. वीडियो में सर्वेश सिंह अपने परिवार वालों से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में सर्वेश सिंह फूट-फूटकर रोते हुए अपनी मां से उनकी चारों छोटी बेटियों का ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं. सर्वेश सिंह वीडियो में ये भी कहते है कि वह बहुत दुखी हैं.
