तेहरान : ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम संस्कार की रस्में अब अगले महीने 4 और 5 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान द्वारा (Ayatollah Ali Khamenei Funeral) पीएम मोदी को आमंत्रित किए जाने के बाद, भारत सरकार ने अपने प्रतिनिधिमंडल का निर्णय लिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस समारोह में भारत की ओर से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा शामिल होंगे।

📅 लंबे इंतजार के बाद रस्मों का आयोजन

खामेनेई की मृत्यु 28 फरवरी को हुई थी। उस समय तनावपूर्ण अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते अंतिम संस्कार को टाल दिया गया था। अब करीब चार महीने बाद तेहरान में 3-4 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन रस्मों की शुरुआत 4 जुलाई को तेहरान के ग्रैंड मोसाला कॉम्प्लेक्स में शव को अंतिम दर्शन के लिए रखे जाने के साथ होगी।

⚔️ सुरक्षा कारणों से टला था मार्च का कार्यक्रम

बता दें कि पहले यह अंतिम संस्कार मार्च में प्रस्तावित था, लेकिन अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध की लंबी खिंच जाने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। फरवरी में एक बैठक के दौरान (Ayatollah Ali Khamenei Funeral) हुए हमले में 86 वर्षीय खामेनेई की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से ही क्षेत्र में भू-राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है।

 

 

Share.
Exit mobile version