कीव/मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा भीषण युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के दौरान अब औद्योगिक और बुनियादी ढांचों को भी निशाना बनाया जा रहा है। हालिया घटनाक्रम में रूसी सेना ने यूक्रेन के सबसे बड़े एकीकृत स्टील प्लांट पर जोरदार मिसाइल हमला किया है। यह विशाल संयंत्र भारतीय मूल के (massive missile strike on Ukraine) दिग्गज उद्योगपति और अरबपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी ‘आर्सेलरमित्तल’ का है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस मिसाइल हमले में 2 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 यूक्रेन का रूस पर भीषण ड्रोन हमला 

इससे ठीक पहले, यूक्रेन ने रूसी सीमा के भीतर सैकड़ों ड्रोन से अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त हवाई हमला किया था। रूसी रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक बयानों के अनुसार, उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने रातभर में यूक्रेन के कुल 822 ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया या निष्प्रभावी किया। मॉस्को के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने इसे हालिया समय का सबसे व्यापक और आक्रामक हमला बताया। वहीं, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने जानकारी दी कि लगभग 600 ड्रोन सीधे राजधानी मॉस्को की दिशा में बढ़ रहे थे, जिन्हें समय रहते मॉस्को क्षेत्र के ऊपर इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया।

 रोस्तोव क्षेत्र के 3 शहरों पर 150 से अधिक ड्रोनों का हमला 

रूस के दक्षिण-पश्चिमी सीमांत रोस्तोव (Rostov) क्षेत्र के तीन प्रमुख शहरों पर भी यूक्रेनी ड्रोनों ने भीषण बमबारी की। स्थानीय गवर्नर यूरी स्ल्यूसर के अनुसार, इस हमले में 150 से अधिक कामिकेज ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें 5 स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई। हमलों के चलते कई आवासीय इमारतों और एक रेलवे (massive missile strike on Ukraine) स्टेशन को भारी क्षति पहुंची है, जबकि ग्रामीण इलाकों में विस्फोटों के कारण जंगलों में भी भीषण आग भड़क उठी।

Share.
Exit mobile version