नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुंबई में एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद देश की सुरक्षा व्यवस्था, रोहिंग्या का सीमा पार से आना, दिल्ली में (Arvind On BJP Government) अपराध आदि मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए इस्तीफे की मांग की है।
इसे भी पढ़ें – पुलिस ने ताहिर की अंतरिम जमानत अर्जी का विरोध किया, कहा-चुनाव लड़ना मौलिक अधिकार नहीं
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है। अभी पता चला है कि उनका इलाज चल रहा है। हम उम्मीद करते हैं, भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं। यह बेहद चिंताजनक बात है कि इतना बड़ा एक्टर जिसकी सिक्योरिटी सख्त होगी और कोई खिड़की से उसके घर के अंदर घुस गया होगा, इतनी ज्यादा सिक्योर्ड प्लेस में रहने वाले एक्टर के घर में सोते हुए रात में कोई चाकू से हमला कर दे तो यह वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार के ऊपर बहुत बड़े प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।
इसे भी पढ़ें – आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आतिशी पर FIR दर्ज, सरकारी वाहन का किया था इस्तेमाल
Arvind On BJP Government – उन्होंने कहा कि इसका मतलब दोनों सरकार लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं और मुंबई के अंदर यह पहला इंसिडेंट नहीं हो रहा। इसके पहले सलमान खान के यहां शूटआउट हुआ। बाबा सिद्दीकी का मर्डर कर दिया गया। इतने बड़े-बड़े देश के सेलिब्रिटीज ही सुरक्षित नहीं हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती, तो एक आम आदमी की तो सुरक्षा की बात ही क्या करें। चारों तरफ से खबरें आ रही हैं गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर खुलेआम रंगदारी मार रहा है। खुलेआम शूटआउट के ऑर्डर दे रहा है।

