आइये जानते है कौन है ये Angad Bedi और कैसे बने नेहा धूपिया के पति और कब रचाई इन्होने शादी –
Angad Bedi एक बॉलीवुड अभिनेता और मॉडल हैं। अंगद ने फिल्मी दुनिया में कदम फिल्म फालतू (2011) से रखा था।
पर्सनल लाइफ
Angad Bedi का जन्म 6 फरवरी 1983 को दिल्ली में भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के घर हुआ था। Angad की एक बड़ी नेहा और दो स्टेप बहनें है।
Angad, मशहूर क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अपने पिता की तरह क्रिकेट की पिच पर अंगद ने अपनी काबिलियत दिखाई। वो दिल्ली के लिए अंडर-19 में क्रिकेट भी खेल चुके हैं। शिमला के बिशप कॉटन और दिल्ली के सेंट स्टीफेन कॉलेज से पढ़ाई की थी। इसके बाद वो मॉडलिंग की दुनिया में उतरे और बाद में मायानगरी की राह पकड़ ली।
Angad की एजुकेशन
अंगद बेदी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ज्ञान भारती स्कूल, दिल्ली से की, और स्नातक की पढाई सैंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से पूरी की है। अंगद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की, जिसके बाद वह फिल्मी दुनिया में आ गये।
बॉलीवुड करियर
यूं तो अंगद ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में काया तारण से की थी, लेकिन उन्हें असल पहचान रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म फालूत से मिली। इस फिल्म में उन्होंने निरंजन की भूमिका अदा की थी। इसके बाद वह फिल्म उंगली(2014), पिंक (2016), डियर जिंदगी (2016), टाइगर ज़िन्दा है (2017),सूरमा (2018) में नजर आये।
Angad Bedi का टीवी करियर
अंगद फिल्मों के अलावा टीवी जगत में भी काफी सक्रिय है, टीवी की दुनिया में वह कई शोज में नजर आ चुके हैं, जिनमे एक्स्ट्रा इनिंग्स (टी 20 इंडियन प्रीमियर लीग) , कुक ना कहो, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी (सीजन 3), इमोशनल अत्याचार (2011), 24 (सीजन 2) शामिल है।
आइये आपको बताते है की कहाँ से शुरू हुई नेहा और बेदी की लव स्टोरी-

एक इंटरवियू में अंगद बेदी ने बताया था | की पहली बार उनकी मुलाकात जिम में हुई थी नेहा ने छोटी सी स्कॉट पहनी हुई थी | नेहा की रन्निंग टेक्निक को देख कर वे काफी इम्प्रेस हो गए थे |
उस वक़्त वे अंडर 19 क्रिकेट खेला करते थे, इसके बाद दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई और तब वे दोस्त बन गए ,वो तो एक्ट्रेस को ले कर इतने एक्साइटेड थे कि उसी वक़्त रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते थे लेकिन नेहा इस रिश्ते को दोस्ती तक ही रखा इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई |
तीन बार अफेयर करने के बाद मिला था बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया को लाइफ पार्टनर –
नेहा धूपिया जहाँ बॉलीवुड में अपनी अदाओ के चलते जानी जाती है, वही उनके अफेयर भी सुर्ख़ियो में रहे है |उन ऐक्ट्रेस का नाम भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ,स्क्वेश प्लेयर ऋत्विक भट्टाचर्य और जेम्स सिल्वेस्टर से भी जुड़ चुका है | खबरों कि माने तो नेहा और ऋत्विक 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे | लेकिन 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था |
हालाँकि इनके ब्रेकअप की वजह अभी तक सामने नहीं आई | इसके बाद उनका नाम युवराजसिंह से जुड़ा | 2014से दोनों को साथ देखा जाने लगा था |लेकिन बाद में नेहा ने इस बात का खंडन किया था | फिर नेहा का नाम जेम्स सिल्वेस्टर से जोड़ा गया | लेकिन इनका भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला | इसके पीछे लॉन्ग डिस्टेंस की वजह बताई गई |

आइये हम आपको बताते है आखिर कब बंधे बेदी और नेहा शादी के शुभ बंन्धन में
10 मई 2018को अंगद ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया से की थी शादी और अपनी लव स्टोरी को एक खूबसूरत बंधन में बाँध चुके हैं। नेहा धूपिया ने अपनी शादी की घोषणा अचानक से करके लोगों को चौंका दिया, नेहा धूपिया ने पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी से शादी की है। नेहा ने ट्विटर पर अपनी शादी की खबर देकर सरप्राइज दिया है। नेहा धूपिया ने अपनी उम्र से दो साल छोटे अभिनेता अंगद बेदी से शादी रचा ली है।
आखिर क्यों हुए हॉस्पिटल में भर्ती बॉलीवुड स्टार नेहा धूपिया के पति Angad Bedi –
वेब सीरीज ‘इनसाइड ऐज’ में अपने अभिनय का ढंका बजाने वाले एक्टर और एक्ट्रेस नेहा धूपिया के हसबैंड अंगद बेदी के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो एक्टर बेदी को एक इमरजेंसी सर्जरी करवानी पड़ी है। वो अभी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया है। नेहा धूपिया उनके साथ हैं और ये वीडियो नेहा ने ही बनाया है।
नेहा वीडियो में अंगद से ये भी पूंछती नजर आ रही हैं कि वह सर्जरी के बाद खाने में क्या खाएंगे? वह कहती हैं, ये सबसे लंबा वक्त होगा जब तुम बिना खाने के रहोगे। इस पर अंगद कहते हैं कि मैंने 8 घंटे से कुछ नहीं खाया है।
also read this: Baaghi 3 Trailer Review – दमदार डायलॉग, स्टार कास्ट
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अंगद ने कैप्शन में लिखा, ‘ये मैं हूं। घुटने की सर्जरी के लिए जाने से ठीक पहले। मुझे लगता है कि बहुत बातें करना मेरे खून में है। इसे मेरी पत्नी ने रिकॉर्ड किया है।
अंगद ने आगे लिखा, ये जान लेना जरूरी है कि उसे कोई अंदाजा नहीं है कि किस घुटने की सर्जरी होने वाली है। लेकिन फिर भी मैं उसे बहुत प्यार करता हूं। और वीडियो पोस्ट करता रहूंगा अगर दर्द से मर नहीं गया तो |
खबरों की मानें तो अंगद बेदी उस समय घायल हुए जब वह अंगद बालाजी बैनर की फिल्म ‘मुम्भाई’ की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग साउथ बॉम्बे में चल रही थी और एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान उनका दायां घुटना चोटिल हो गया। इस बात को करीब एक महीना हो चुका था लेकिन बार-बार तकलीफ बढ़ने की वजह से डाक्टर ने उन्हें सर्जरी करने की सलाह दी।

