Advertisement

भारत पहुंची America की आपात राहत सहायता की चौथी खेप

0
128
भारत पहुंची America की आपात राहत सहायता की चौथी खेप

कोविड संकट के विरुद्ध लड़ाई में America भारत के साथ खड़ा है। वह लगातार भारत को चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति कर रहा है। America से एक विमान कल एंटी वायरल दवा रेमडेसिविर की 1.25 लाख शीशियां लेकर भारत पहुंचा। यह मेडिकल सहायता के लिए America से भेजा गया चौथा विमान है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी तथा इस सहयोग के लिये अमेरिका के प्रति आभार व्यक्त किया।https://twitter.com/MEAIndia/status/1388889183477846022

जल्द ही भारत को एस्ट्राजेनेका की भी आपूर्ति करेगा अमेरिका


बता दें, इससे पहले अमेरिका का एक विमान एक हजार आक्सीजन सिलेंडरों, रेगुलेटरों और अन्य चिकित्सा उपकरणों के साथ शनिवार यानि 1 मई को भारत पहुंचा था, जबकि उससे पहले 30 अप्रैल को भी अमेरिका से आपात राहत सहायता के साथ दो विमान भारत पहुंचे थे।

अमेरिका तत्काल आपात सहायता के अंतर्गत 1100 सिलेंडर, 1700 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और बड़ी संख्या में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भारत भेज रहा है। बाइडेन प्रशासन ने भारत को एस्ट्राजेनेका की आपूर्ति करने का भी निर्देश दिया है। इससे इस वैक्सीन की 2 करोड़ डोज भारत में उपलब्ध हो जाएगी।

America

यह भी पढ़े:- महामारी के दौर में Ranchi में ऑटो चालक दे रहे हैं नि:शुल्क सेवा

भारत के कई दोस्तों ने बढ़ाया मदद का हाथ 

इस मुश्किल घड़ी में कई देशों ने भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। उज्बेकिस्तान ने कल विशेष फ्लाइट के द्वारा कई मेडिकल उपकरण भारत भेजे। इन मेडिकल उपकरणों में 100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी शामिल हैं।

वहीं जर्मनी का भी एक विमान 120 वेंटिलेटर के साथ भारत पहुंचा। इसी तरह फ्रांस ने भी भारत के लिए कई मेडिकल उपकरण भेजे। कोरोना की इस जंग में बेल्जियम ने भी भारत की मदद के लिए रेमडेसिविर की 9000 शीशियां भेजी हैं। इससे पहले रूस भी भारत के लिए स्पूतनिक-v वैक्सीन भेज चुका है।

इस बीच, ब्रिटेन के ब्राइज नॉर्टन से भी 450 ऑक्सीजन सिलेंडर तमिलनाडु में चेन्नई हवाई अड्डे पर लाए जा रहे हैं। तो वहीं भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान जर्मनी में फ्रैंकफर्ट से 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कन्टेनर दिल्ली में हिंडन हवाई अड्डे पर ला रहे हैं।

Image Source:- www.google.com