लोकतंत्र के महापर्व के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की आम जनता के साथ राजनीति के दिग्गज भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। कल तक मतदाओं को लुभाने में लगे राजनेता आज अपने परिवार के साथ मतदान करने में लगे हैं और जनता से अभी अधिक से अधिक मतदान करने की अपील कर रही है। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत हरियाणा के कई दिग्गजों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। चलिए हम आपकों बताते हैं कि किस राजनेता ने कहा अपने मत का इस्तेमाल किया और जनता के लिए क्या संदेश दिया।
इसे भी पढ़ें – अनिल विज ने सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मुलाकात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
सीएम नायब सैनी ने भी किया मतदान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ के मिर्जापुर में परिवार समेत मतदान किया। साथ ही उन्होंने जनता से भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कर इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल अपने बूथ पर सबसे पहला वोट डाला। इस दरान उन्होंने कहा कि उन्होंने संविधान को स्मरण कर अपने वोट का इस्तेमाल किया है और जनता को भी बढ़चढ़ कर अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी जनता ही बताएगी जीत का अंतर। साथ ही उन्होंने कहा कि वह शाम तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में दौरा करके आएंगे।
इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव : हरियाणा में अब तक पकड़ी करोड़ों की नगदी और शराब
अजय चौटाल ने परिवार समेत किया मतदान
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अम्बाला की शास्त्री कॉलोनी के बूथ नंबर 125 पर जाकर मतदान किया। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने अपने पैतृक गांव राठीवास के बूथ नंबर 87 पर परिवार के साथ मतदान किया। अजय चौटाला ने परिवार समेत सिरसा के बाल भवन में मतदान किया। इस दौरान नैना चौटाला, दुष्यंत चोटाला, दिग्विजय चौटाला भी उनके साथ मौजूद रहे।

