Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ ‘बेहतर सिटी अभियान’, वार्ड-वार्ड जाकर उठाएगी पानी, सड़क और सफाई के मुद्दे
    • ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप
    • हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन
    • ‘RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं’: वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित बयान
    • स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क
    • हापुड़ से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर गिरफ्तार: मदरसों के चंदे से पाकिस्तान भेजता था रकम
    • IND vs SL: गॉल टेस्ट में टला बड़ा हादसा! मोहम्मद सिराज का घातक थ्रो सीधे अंपायर अहसान रजा की ओर गया, बाल-बाल बचे
    • 5 महीने के इंतजार के बाद 26 अगस्त को रिलीज होगी यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, August 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: वसुंधरा राजे बनीं उपाध्यक्ष, पीयूष गोयल नए कोषाध्यक्ष; अमित मालवीय की छुट्टी

    नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: वसुंधरा राजे बनीं उपाध्यक्ष, पीयूष गोयल नए कोषाध्यक्ष; अमित मालवीय की छुट्टी

    August 17, 2026 दिल्ली 3 Mins Read
    new national team
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय संगठन में व्यापक फेरबदल करते हुए 7 महीने (new national team) के अंतराल के बाद नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस नई टीम में वरिष्ठ नेता व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई टीम में संतुलन साधते हुए 8 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठनात्मक निरंतरता बनाए रखते हुए अनिल बलूनी पहले की तरह मुख्य मीडिया प्रभारी पद पर बने रहेंगे, जबकि बीएल संतोष को संगठन महासचिव के पद पर यथावत रखा गया है।

     आईटी सेल में बड़ा बदलाव: अमित मालवीय की छुट्टी, दीपक महस्के बने सोशल मीडिया प्रभारी

    इस बड़े संगठनात्मक पुनर्गठन में सबसे प्रमुख बदलाव आईटी और सोशल मीडिया विंग में देखने को मिला है। लंबे समय से बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख रहे अमित मालवीय को पद से हटा दिया गया है। पार्टी ने उनकी जगह दीपक महस्के को सोशल मीडिया का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

     पीयूष गोयल को मिली खजाने की जिम्मेदारी, बीडी शर्मा बने सभी इकाइयों के समन्वयक

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को नई राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण स्थान देते हुए राजेश अग्रवाल की जगह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राजेश मंगल को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ नेता तरुण चुग को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है, जबकि मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद बीडी शर्मा को पार्टी की सभी इकाइयों व विंग्स का मुख्य समन्वयक नियुक्त किया गया है।

     नितिन नबीन की नई टीम के पदाधिकारियों की पूरी सूची
      • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: वसुंधरा राजे, राम माधव, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, रेखा वर्मा, डी. पुरंदेश्वरी, भारती पवार, मनप्रीत बादल, वी. नरेंद्र भाई दोषी, लाल सिंह आर्य, एम. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर।

      • राष्ट्रीय महासचिव: सुनील बंसल, विनोद तावड़े, बिप्लब देव, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया।

      • संगठन महासचिव: बी.एल. संतोष

      • सह-संगठन महासचिव: सौदान सिंह, शिवप्रकाश

        राष्ट्रीय सचिव: कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, जगदीश पटेल, संदीप पाठक, फेंगनोन कोनयाक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देब वर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश

    नई टीम के गठन के साथ ही पूर्ववर्ती जेपी नड्डा की टीम में अहम पदों पर रहे कई बड़े नेताओं को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया गया है:

      • पूर्व महासचिव: अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम, तरुण चुघ (महासचिव पद से हटे, मुख्यालय प्रभार मिला) और राधामोहन दास अग्रवाल को महासचिव पद से मुक्त किया गया है।

      • पूर्व राष्ट्रीय सचिव: अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, नरेंद्र सिंह, अलका गुर्जर, ओमप्रकाश धुर्वे, ऋतुराज सिन्हा, कामाख्या प्रसाद तासा और सुरेंद्र नागर को नई सूची में शामिल नहीं किया गया है।

      • पूर्व उपाध्यक्ष: सरोज पांडेय, डी.के. अरुणा, एम. चुबा आओ और एपी अब्दुल्लाकुट्टी को भी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला है।

         

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं’: वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित बयान

    स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क

    तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फंसे रहे लोग

    पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार

    टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक दबाव का जिक्र, जांच की मांग

    दिल्ली में पूरा हुआ 100 ‘अटल कैंटीन’ का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में मिलेगा पौष्टिक भोजन

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.