महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित किए गए. भाजपा और महायुति ने इस चुनाव में शानदार जीत हासिल की है. हालांकि, इस चुनाव में (NCP’s bumper victory) सबकी निगाहें बारामती तालुका पर टिकी थीं. सभी को वहां के नतीजों को जानने की उत्सुकता थी.

वहां की सभी सीटें दिवंगत उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार की पार्टी ने जीत ली हैं. भाजपा के उम्मीदवार 4 सीटों पर चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा.

12 पंचायत समिति सीटों में से 2 सीटें एनसीपी ने भाजपा के लिए छोड़ दीं. एनसीपी ने पंचायत समिति की 12 में से 10 सीटें जीतीं और भाजपा को दो सीटें मिलीं.

 NCP’s bumper victory – 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक दुर्घटना में निधन हो गया. वे जिला परिषद और 125 पंचायत समिति के चुनावों के लिए प्रचार हेतु मुंबई से बारामती जा रहे थे. बारामती पहुंचते ही उनका विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और एक भीषण विस्फोट हुआ. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अजित पवार की मृत्यु हो गई.

 

 

Share.
Exit mobile version