हैदराबाद : बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्रियों ऐश्वर्या राय बच्चन और आलिया भट्ट के कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में लुक को लेकर इंटरनेट पर मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं. दोनों हसीनाओं के फैंस (Aishwarya Rai vs Alia Bhatt) पॉपुलर फिल्म समारोह के रेड कार्पेट पर अपनी-अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों के लुक की तुलना कर रहे हैं.
Aishwarya Rai vs Alia Bhatt – कान्स 2026 से ऐश और आलिया की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में यूजर्स के बीच घमासान मच गया है. एक यूजर ने लिखा, ‘ऐश्वर्या से तुलना करने की हिम्मत मत करना’. एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘ऐश्वर्या जब आलिया की उम्र की थीं, तब उनका लेवल ही अलग था’.
आलिया भट्ट की एक फैन ने उनका बचाव करते हुए लिखा, ‘आलिया भट्ट किसी भी हाल में बेहतर हैं. वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन की एक और फैन ने टिप्पणी की, ‘ऐश्वर्या इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं’.
इसे भी पढ़ें – बिना इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के कैसे शूट हुए थे ‘हेट स्टोरी 3’ के बोल्ड सीन? डेजी शाह ने खोला सेट का राज
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘दोनों तस्वीरों में खूबसूरती का अंतर साफ दिख रहा है’. कुछ यूजर्स ने फैंस से अपील की कि वे दोनों अभिनेत्रियों की तुलना न करें. एक कमेंट में लिखा था, ‘पहले ही दिन इनकी तुलना क्यों करनी है? ये ऐश्वर्या का समय है. हमें इसका आनंद लेने दीजिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आलिया और ऐश्वर्या के फैंस को कमेंट्स में आपस में लड़ना नहीं चाहिए’.
आलिया भट्ट की बात करें तो , कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का बॉडी-हगिंग गाउन पहना था. आलिया 12 मई को फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में रेड कार्पेट पर नजर आईं थी.
इस बीच, ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने शाही अंदाज में कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिमरिंग रॉयल ब्लू बॉडीकॉन गाउन पहनकर शिरकत की. ऐश्वर्या शुक्रवार रात फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं. एक अन्य कार्यक्रम में, उन्हें बेटी आराध्या बच्चन के साथ पैपराजी के लिए पोज देते हुए देखा गया.

