डेजी शाह बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में एक लंबे और कड़े संघर्ष के बाद बड़े पर्दे पर कामयाबी का स्वाद चखा है। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाने से पहले डेजी शाह ने कई सालों तक फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर और असिस्टेंट कोरियोग्राफर के रूप में काम किया था। वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री (Daisy Shah Bold Scenes) की भी कई फिल्मों का हिस्सा रहीं। इसके बाद, साल 2014 में सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर एक बहुत बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म में वे सीधे सलमान खान के अपोजिट नजर आई थीं।
🔥 ‘लोग कहते थे यह लड़की हॉट नहीं दिख सकती
अब सालों बाद डेजी शाह ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में ‘जय हो’ के बाद अचानक ‘हेट स्टोरी 3’ जैसी बोल्ड फिल्म को चुनने के पीछे की असल वजह पर खुलकर बात की है। ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इस इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि ‘हेट स्टोरी 3’ आपके पुराने काम के जॉनरा (Genre) के मुताबिक नहीं थी, तो आपने इसके लिए हां क्यों कहा? इस पर डेजी ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा, “जय हो के बाद फिल्म इंडस्ट्री में मुझे एक सीधी-सादी लड़की के तौर पर देखा जाने लगा था और मेरी वैसी ही इमेज बन गई थी।
🎬 बिना इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के कैसे शूट हुआ था बोल्ड सीन?
इंटरव्यू के दौरान डेजी शाह ने फिल्म में किए गए अपने चर्चित इंटीमेट सीन्स के अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि साल 2015 में जब यह फिल्म आई थी, उस दौर में आज की तरह फिल्मों के सेट पर ‘इंटीमेसी कॉर्डिनेटर’ की व्यवस्था नहीं हुआ करती थी। उस दौर की शूटिंग के अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा, “उन सीन्स के दौरान कलाकारों के बीच खुद की कुछ पर्सनल बाउंड्रीज होती हैं। सेट पर आप और आपके को-स्टार्स आपस में खुलकर बात करते हैं और तय करते हैं कि मैं इस पर्टिकुलर सीन या शॉट में कंफर्टेबल हूं और इसमें नहीं। जब आप दोनों एक-दूसरे की उन बाउंड्रीज (Daisy Shah Bold Scenes) और कम्फर्ट ज़ोन का सम्मान करते हैं, तो चीजें बेहद आसान और सिंपल हो जाती हैं।”


