शिवमोगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत के उड्डयन बाजार का आज पूरी दुनिया में डंका बज रहा है और वह दिन दूर नहीं है जब यहां के लोग देश में बने विमानों (Aircraft Made In India) में ही यात्राएं कर रहे होंगे। श्री मोदी ने कर्नाटक के शिवमोगा में नए अवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद आयोजित सभा में कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों द्वारा देश के विमानन सेवा क्षेत्र को कुछ महानगरों तक ही सीमित रखे का आरोप लगाया और कहा कि उनकी सरकार ने अब स्थिति बदल दी है। आज हवाई अड्डों की संख्या नौ वर्ष में दो गुनी हो चुकी है तथा आम आदमी भी सस्ती उड़ानों का फायदा उठा रहा है।

इसे भी पढ़ें – खालिस्तान समर्थकों को पाकिस्तान व अन्य देशों से मिल रही आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री मान

प्रधानमंत्री ने एयर इंडिया द्वारा बोईंग और एयरबस से सैकड़ों की संख्या में नए विमान खरीदे जाने के सौदे का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के उड्डयन बाजार का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों की तीखी आलोचना करते हुए कि कि उसने हवाई सम्पर्क को केवल कुछ बड़े शहरों तक सीमित रखा था और सरकारी नियंत्रीण वाली एयर इंडिया घाटे और ऐसी अन्य नकारात्मक बातों के लिए ही चर्चा में रहती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्य में एयर इंडिया की चर्चा केवल नकारात्मक बातों के लिए होती थी आज यह विश्व के एविएशन क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने की चर्चा है।

इसे भी पढ़ें – विज्ञापन में मौलाना आजाद की तस्वीर नहीं होने पर विवाद, कांग्रेस ने माफी मांगी

Aircraft Made In India – उन्होंने कहा कि एयर इंडिया जो नए विमान ले रही है उनसे भारत के हजारों युवाओं की चर्चा होगी।उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया ने इसी माह अमेरिका की बोइंग कंपनी और यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस से 70 अरब डारल मूल्य के 470 विमान खरीदने का करार किया है। इनके लिए उसे पांच हजार से अधिक चालक दल के सदस्यों की आवश्यकता होगी। श्री मोदी ने कहा कि भले आज ये विमान विदेशों से खरीदे जा रहे हैं पर वह दिन दूर नहीं जब भारत के नागरिक मेड इन इंडिया विमान में यात्रा कर रहे होंगे।

Share.
Exit mobile version