भोपाल (मध्य प्रदेश): दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र प्रेषित किया है। अपनी जीत से उत्साहित जीतू पटवारी ने पत्र में उल्लेख किया है कि दतिया का यह जनादेश इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि मध्य प्रदेश की जनता (letter to Mohan Yadav) अब सकारात्मक राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। जनता विकास पर केंद्रित विमर्श चाहती है और समस्याओं के स्थान पर स्थाई समाधान की अपेक्षा रखती है।

 बुनियादी चुनौतियों पर श्वेत पत्र जारी करे मोहन यादव सरकार- पटवारी  

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में आगे कहा कि यह परिणाम लोकतंत्र में संवाद, विचार और जनहित की सर्वोपरिता को सिद्ध करता है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार को प्रदेश की बुनियादी चुनौतियों और प्रशासनिक स्थिति पर क्रमवार ‘श्वेत पत्र’ (White Paper) जारी करना चाहिए। ऐसा करने से मध्य प्रदेश की जनता के समक्ष वर्तमान परिस्थितियों की वास्तविक, तथ्यपरक और प्रामाणिक स्थिति उजागर हो सकेगी।

 जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को सुझाए श्वेत पत्र जारी करने हेतु 8 महत्वपूर्ण विषय

जीतू पटवारी ने अपने पत्र में राज्य सरकार को श्वेत पत्र तैयार (letter to Mohan Yadav) करने हेतु 8 प्रमुख विषयों का ठोस सुझाव दिया है। वे 8 विषय निम्नलिखित हैं:

    • 1. प्रदेश में बिजली व्यवस्था की वर्तमान स्थिति

    • 2. पेयजल आपूर्ति व जल प्रबंधन

    • 3. शिक्षा व्यवस्था एवं शैक्षणिक इंफ्रास्ट्रक्चर

    • 4. स्वास्थ्य सेवाएं और अस्पतालों की स्थिति

    • 5. किसानों और कृषि क्षेत्र की तात्कालिक चुनौतियां

    • 6. युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

    • 7. राज्य की समग्र कानून-व्यवस्था (Law & Order)

    • 8. महिलाओं की सुरक्षा-सम्मान, आदिवासी समुदाय तथा दलित-पिछड़ा वर्ग की स्थिति

       

 

 

Share.
Exit mobile version