उत्तरकाशी हादसे के बाद मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से नदी और नालों से उचित दूरी बनाने की अपील की है. उत्तरकाशी हादसे में कई लोग मलबे में दबे हुए हैं, उन्हें बचाने के लिए सेना और जिला प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए (warning of flood in these areas) बाढ़ की भी चेतावनी जारी की है. लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश में तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है.

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश आफत बनी हुई हैं. पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. उत्तरकाशी में बादल फटने से कई लोगों की मौत हो चुकी हैं. वहीं, एक गांव पूरी तरह से पानी के साथ आए मलबे में दब गया. राहत बचाव में काम में सेना, NDRD और SDRF टीमें जुटी हुई हैं. अब मौसम विभाग ने अब प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से इस दौरान उचित सावधानियां बरतने की भी अपील की है.

warning of flood in these areas – मौसम विभाग ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, देहरादून, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों से उचित दूरी बनाने की अपील की है. मौसम विभाग ने टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है.

Share.
Exit mobile version