उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने अयोध्या में बनने वाले ‘मंदिरों के म्यूजियम’ के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। ये म्यूजियम टाटा संस कंपनी द्वारा 650 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जायेगा। राज्य पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए टाटा कंपनी को मात्र एक रुपये की टोकन मनी पर 90 साल के पट्टे पर जमीन दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें – रंगे हाथों पकड़ा गया युवक, खुद को सीएम योगी का सचिव बताकर करता था फेक कॉल

कैबिनेट बैठक में हुए कई अहम फैसले

म्यूजियम में राम मंदिर के इतिहास और पौराणिक वस्तुओं को सजाया जाएगा और उसके लिए मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप प्रोग्राम के तहत रिसर्चर्स का भी चुनाव होगा। इतना ही नहीं बल्कि अयोध्या नगरी के अन्य विकास कार्यों के लिए भी टाटा संस को 100 करोड़ रुपये अलग से दिए जा रहे हैं। इसके अलावा मंगलवार को हुई इस बैठक में, योगी सरकार ने नोएडा में 11.56 किलोमीटर की मेट्रो लाइन और, आगरा-प्रयागराज इंडस्ट्रियल नोड्स जैसे कुल 44 डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी है।

Share.
Exit mobile version