उत्तराखंड के चमोली के थराली से बादल फटने की खबर सामने आई है. बादल फटने से थराली में भारी तबाही हुई. लोगों के घरों में मलबा घुस गया, कई गाड़ियां मलबे में दब गईं. इस आपदा में सगवाड़ा गांव में एक युवती की मौत भी हो गई. वहीं एक शख्स लापता बताया जा रहा है. SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव (now havoc in Tharali) कार्य भी शुरू कर दिया है. थराली के साथ-साथ आस-पास के गांवों में भी तबाही हुई.

शुक्रवार को भारी बारिश के बाद आधी रात को ये बादल फटने की घटना हुई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. राड़ीबगड़ और चेपड़ों में कई वाहन मलबे में दब गए. यहां कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. आधी रात को आई तबाही से लोग दहशत में हैं. वह अपने घरों से बाहर निकल गए हैं. सड़कों पर इस कदर मलबा जमा हो गया है कि सड़कें तलाब में तब्दील हो गई हैं.

इसे भी पढ़ें – इस जगह की गंगा आरती को ‘ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ का सम्मान, यहां देश-विदेश से आते हैं नामचीन लोग

चमोली पुलिस ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए, “बीती रात थाना थराली क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना थराली पुलिस ने रात्रि में ही मस्तैदी दिखाते हुए स्थानीय लोगों को सतर्क किया और घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.”

now havoc in Tharali – बादल फटने से लोगों में हड़कंप मच गया. सड़क पर आए इस मलबे के चलते सड़कें ब्लॉक होने की वजह से मार्ग भी बंद हो गए हैं. थराली-ग्वालदम मार्ग और थराली-सागवाड़ा मार्ग पर यातायात बाधिता हो गया है. ऐसे में क्षेत्र में आवाजाही बंद हो गई है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मिंग्गदेरा के पास सड़क से मलबा हटाने की कोशिश की जा रही है, जिसके लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम कार्य में जुटी हुई है.

Share.
Exit mobile version