Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान
    • जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप
    • राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास! राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक, उठाया 199 किग्रा वजन
    • कोरबा में किस्तों पर ली बाइक चोरी होने पर युवक ने की खुदकुशी! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
    • रायपुर में 5 हजार मीटर रीडरों का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में डंगनिया बिजली कार्यालय का घेराव
    • एमसीबी के चिरमिरी में रिहायशी इलाके में घुसा जंगली भालू, घर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला
    • बलौदाबाजार की सीमेंट कंपनियों पर बरसे शैलेश नितिन त्रिवेदी; बाहरी लोगों को नौकरी देने और स्थानीय छंटनी का आरोप
    • ‘विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047’ के तहत प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी स्पोर्ट्स हब, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए निर्देश
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, July 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » AAP सरकार ने नहीं बल्कि कोर्ट ने किया नियमित,कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों ने बताई पूरी सच्चाई

    AAP सरकार ने नहीं बल्कि कोर्ट ने किया नियमित,कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों ने बताई पूरी सच्चाई

    March 29, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली :’द कश्मीर फाइल्स’ को राजधानी में टैक्स फ्री करने को लेकर छिड़े विवाद के बीच कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के उस दावे की भी हवा निकाल दी जिसमे कहा गया कि दिल्ली सरकार (AAP Govt)  ने उन्हें नियमित किया था। सरकारी स्कूल शिक्षक संघ (प्रवासी) ने सोमवार को कश्मीरी पंडित  शिक्षकों को नियमित करने के आप सरकार (AAP Govt)  के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें अदालत के हस्तक्षेप के बाद स्थायी नौकरी दी गई है।

    इसे भी पढ़ें – AAP विधायक के बिगड़े बोल, कहा केजरीवाल पर अपमानजनक टिप्पणी सिर कलम करने लायक

    AAP Govt – दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि 233 कश्मीरी प्रवासी शिक्षक दिल्ली में वर्षों से नियमित होने के लिए संघर्ष कर रहे थे। वे कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत थे। उन्हें रातोंरात हटा दिया गया था, उनके पास प्रमाण पत्र लेने का समय नहीं था। इन कश्मीरी शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर बर्खास्त करने की धमकी दी गई थी। यह सीएम अरविंद केजरीवाल थे, जिन्होंने उनका समर्थन करने और जॉब नियमित करने का फैसला किया था।

    उनके नियमितीकरण की घटनाओं के बारे में बात करते हुए शिक्षक संघ ने कहा कि 2010 में कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों ने इस मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पांच साल बाद, 2015 में, हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच ने कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसे बाद में दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट की डबल बेंच में चुनौती दी, जिसने उन्हें नियमित करने का भी निर्देश दिया।

    इसे भी पढ़ें – अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर हंगामा, भाजपा के तीन विधायक सदन से निलंबित

    सरकार ने मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन शीर्ष अदालत ने भी हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा और निर्देश दिया कि शिक्षकों को नियमित किया जाए। इसके बाद जनवरी 2019 में दिल्ली सरकार द्वारा नियमित किया गया था। शिक्षक संघ ने कहा कि इन घटनाओं से संकेत मिलता है कि दिल्ली सरकार को कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों की सेवाओं में कभी दिलचस्पी नहीं थी। वास्तव में, दिल्ली सरकार ने अंत तक नियमितीकरण का विरोध किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    सीजेपी के ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल 1,000 लोगों का निकला आपराधिक रिकॉर्ड; दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में खुलासा

    दिल्ली में कांवड़ शिविरों के लिए बढ़ी अनुदान राशि; बड़े शिविरों को मिलेंगे 15 लाख रुपये, 1200 यूनिट बिजली भी फ्री

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा! जेपी नड्डा ने दिया था धर्मेंद्र प्रधान का विभाग बदलने का ऑफर, सीजेपी ने सिरे से नकारा

    NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI वकील के न पहुंचने पर मिली 3 अगस्त की तारीख

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया जा रहा कंटेंट

    राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने उठाई 21 साल में चुनाव की मांग

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.