Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बैठेंगे भूख हड़ताल पर
    • महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं पुलिस में DSP
    • मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
    • लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को ‘पंजाब बंद’ का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसला
    • मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार
    • दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
    • करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा
    • गोहाना में फर्जी डिग्री के आधार पर 28 साल सरकारी नौकरी करने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, July 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » AAP विधायक आतिशी ने कहा, कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों को नियमित करने के पक्ष में नहीं थे उपराज्यपाल

    AAP विधायक आतिशी ने कहा, कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों को नियमित करने के पक्ष में नहीं थे उपराज्यपाल

    March 30, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कश्मीरी पंडितों को लेकर जारी घमासान के बीच एक दूसरे पर छींटाकशी की जा रही है,इसी पर आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार कश्मीरी विस्थापित अध्यापकों की नौकरी पक्की कर रही थी, लेकिन एलजी और गृह मंत्रालय इसके पक्ष में नहीं थे।दिल्ली कैबिनेट ने कश्मीरी विस्थापित अध्यापकों को रेगुलराइज करने का फैसला लिया था। इसके बाद उपराज्यपाल ने आदेश दिया कि यह सर्विस मैटर है, इस पर दिल्ली की आप (AAP) सरकार का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल में भाजपा ने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास का विरोध किया है।

    इसे भी पढ़ें – AAP सरकार ने नहीं बल्कि कोर्ट ने किया नियमित,कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों ने बताई पूरी सच्चाई

    AAP – आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कश्मीरी विस्थापितों की समस्या को दिल्ली की चुनी सरकार ने सुलझाया और इनको नियमित किया। भाजपा ने गवर्नमेंट टीचर्स एसोसिएशन की फेक प्रेस विज्ञप्ति दिलीप भान के नाम से जारी की। असली एसोसिएशन कह रही है कि जो प्रेस रिलीज भाजपा वाले लेकर घूम रहे हैं, वह नकली है। हमारी एसोसिएशन में दिलीप भान नाम का कोई व्यक्ति नहीं है।

    दिल्ली सरकार ने 2017 में हाईकोर्ट में अंडरटेकिंग दी कि हम कश्मीरी विस्थापित अध्यापकों को रेगुलराइज करने के लिए पॉलिसी ला रहे हैं, इसका एलजी ने विरोध किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भाजपा शासित निगम ने अपने कश्मीरी विस्थापित अध्यापकों को आज तक एरियर नहीं दिया है।

    इसे भी पढ़ें – AAP विधायक के बिगड़े बोल, कहा केजरीवाल पर अपमानजनक टिप्पणी सिर कलम करने लायक

    दिल्ली विधानसभा में उप राज्यपाल के एक पुराने आदेश को लेकर मंगलवार को पक्ष-विपक्ष के विधायकों में तकरार हो गई। हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के दो विधायकों को मार्शल के जरिए सदन से बाहर करवा दिया।

    विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि दिल्ली के उप राज्यपाल के आदेश का हवाला देते हुए विभिन्न विभागों ने सदन के सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल के आदेश ने विभागों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज भी पांच से छह सवालों के जवाब नहीं दिए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस मुद्दे पर स्वतंत्र तौर पर विधानसभा का सत्र आयोजित किया जाना चाहिए कि आखिर सदन में विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब क्यों नहीं दिए जा रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर हंगामा, भाजपा के तीन विधायक सदन से निलंबित

    इस दौरान भाजपा विधायक अपनी सीट पर खड़े होकर विरोध जताने लगे। सत्ता पक्ष के विधायकों की ओर से भी विरोध जताया जाने लगा। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के विधायकों को अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा। नहीं बैठने पर भाजपा विधायक बिजेन्द्र गुप्ता और ओम प्रकाश शर्मा को मार्शलों के जरिए बाहर करवा दिया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने उठाई 21 साल में चुनाव की मांग

    टाउन वेंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर धर्मेन्द्र कुमार ने जारी किया घोषणा पत्र, COV, वेंडिंग जोन और नाइट मार्केट पर विशेष जोर

    जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3 हजार जवान तैनात

    दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में झमाझम के आसार

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज लगातार चौथे दिन 18 मेट्रो स्टेशन बंद; देखें पूरी लिस्ट

    पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान को CJP ने बताया ‘टूटी हड्डी पर बैंड-एड’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.