Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंईयां सम्मान योजना: रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹2500, रक्षाबंधन से पहले ₹98.92 करोड़ ट्रांसफर
    • पलामू: ससुराल गए युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत; जंगली जानवरों के शिकार के लिए ग्रामीणों ने फैलाया था तार, पुलिस जांच में जुटी
    • पलामू डीसी के नाम पर थाईलैंड के नंबर से बना फर्जी व्हाट्सएप: अधिकारी से की चैट, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
    • कोलकाता के सेठ के घर से ₹55 लाख के जेवरात चोरी: गिरिडीह से नौकर घुपन पासवान गिरफ्तार, ससुराल से बरामद हुआ सोना-हीरा
    • नेपाल में तबाही के बाद साहिबगंज में गंगा का कहर: खतरे के निशान से 58 सेमी ऊपर बह रही नदी, कारगिल दियारा में कई घर समाए
    • जयराम महतो और थानेदार विवाद में देवेंद्र नाथ महतो की एंट्री: पुलिस एसोसिएशन को दी चेतावनी, बोले- ‘गोपनीयता हनन पर पुलिस मांगे माफी’
    • थानों में CCTV पर महाधिवक्ता के जवाब से कोर्ट असंतुष्ट; मुख्य सचिव और गृह सचिव देंगे शपथ पत्र, झारखंड हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी
    • हजारीबाग में प्रमंडलीय खेल महोत्सव: 7 जिलों के 1300 खिलाड़ी लेंगे भाग, मैदान में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, August 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कपिल देव ने IPL के खिलाड़ियों को दी क्या सलाह ? थक गए हो तो मत खेलो……

    कपिल देव ने IPL के खिलाड़ियों को दी क्या सलाह ? थक गए हो तो मत खेलो……

    February 29, 2020 खेल 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव ने आईपीएल के नए सीजन के आगाज से पहले भारतीय टीम के सदस्यों को अहम सलाह दी है।

    IPL13 का आगाज़

    इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्रिकइन्फो वेबसाइट के मुताबिक, 29 मार्च से इस प्रतिष्ठित लीग का 13वां एडिशन शुरू होगा जब 4 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम 3 बार की विजेता चेन्नै सुपर किंग्स से भिड़ेगी।अगले ही दिन 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

    IPL 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च को मुंबई के आइकोनिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मौजूदा चैम्पियन मुंबई इडियंस टीम अपने घर में खेलते हुए खिताब बचाने के अपने अभियान का आगाज करेगी।

    अंतिम लीग मैच 17 मई को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। इससे एक दिन पहले (16 मई) भी दिल्ली और पंजाब के बीच लीग मैच मोहाली में खेला जाएगा।

    क्रिकेटर्स को पड़ गई ब्रेक लेने की जरूरत

    इन दिनों क्रिकेट में एक चीज को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है। वह यह कि यह खेल इतना ज्यादा हो गया कि क्रिकेटर्स को अब ब्रेक लेने की जरूरत पड़ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हों या फिर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल वे भी कुछ ऐसा ही इस्तेफ़ाक़ रखते हैं। जबकि, भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले कपिल देव की राय इन सबसे जुदा है।

    इन्हे भी जरूर पढ़े:-–Sir John Tenniel कौन थे जिनको 200 साल बाद याद कर रहा है गूगल, डूडल के ज़रिये!

    इंडियन खिलाड़ियों के लिए कपिल देव की दो टूक सलाह

    पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने मैच के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को विशेष सलाह देना जरुरी समझा, उन्होंने कहा कि वे खिलाड़ी जो नियमित तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और अगर उन्हें लगता है कि उनके लिए अंतरराष्ट्रीय कलैंडर बहुत बिजी है तो वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को छोड़ कर सकते हैं।

    कपिल देव ने एचसीएल के पांचवें संस्करण के सम्मान समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, अगर आपको लगता है कि थक गया हूं तो मत खेलो आईपीएल। आप वहां (IPL) में अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं। इसलिए अगर आपको लगता है कि आप थक गए हैं तो आप आईपीएल के दौरान हमेशा ब्रेक ले सकते हैं। जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो फिर अलग भावना होनी चाहिए।

    बल्ला थामने से पहले ‘पिच क्यूरेटर’ बने महेंद्र सिंह धोनी

    कपल देव ने कहा कि जब खिलाड़ी अपने देश के लिए खेल रहे होते हैं तो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत होती है और इससे समझौता नहीं करना चाहिए क्योंकि वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने में बहुत अधिक ऊर्जा लगाते हैं।

    पूर्व कप्तान कपिल देव ने हालांकि इस बात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या उन्होंने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड से मिली हार या फिर वनडे सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ियों में किसी भी तरह के थकान के संकेत देखे थे। कपिल ने कहा, मुझे नहीं पता। टीवी देखना और बयान देना मेरे लिए बहुत मुश्किल और अनुचित है।

    16 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेलने वाले पूर्व कप्तान ने कहा कि जब वे खेलते थे तो उन्हें भी थकान महसूस होती थी। कपिल ने कहा, कई बार, हां। जब आप एक सीरीज में खेलते रहते हैं और उस समय थकान महसूस करते हैं जब आप रन नहीं बना रहे होते हैं या विकेट नहीं ले रहे होते हैं। लेकिन जब आप ऐसा करते हैं तो कभी नहीं थकते हैं। आप सात विकेट लेते हैं और एक दिन में 20-30 ओवर गेंदबाजी करते हैं।

    अपनी कप्तानी में भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कपिल ने कहा, यह एक बहुत ही भावनात्मक चीज है। आपका मन और आपका दिमाग उसी तरह काम करता है। ये प्रदर्शन आपको बहुत हल्का और खुश करते हैं। इसलिये अपने देश के लिए दिल से लगन के साथ खेलना चाहिए अगर अपनी लगन बनाये रखेंगे तो आप कभी थकान महसूस नहीं करेंगे |

    इन्हे भी जरूर पढ़े:-कपिल मिश्रा विवादों में घिरे: दिल्ली के जाफराबाद में भीड़े CAA समर्थक और विरोधी

    Image Source:- newsplus24x7.com 

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बाबर आजम का बड़ा खुलासा: 100% फिट नहीं, फिर भी मैदान में उतरने की तैयारी

    UP T20 लीग में नमन तिवारी का तूफान: 20 साल के पेसर ने अकेले चटकाए 6 विकेट

    कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिंह ने लपका कैच

    पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर, स्पेन को दी मात

    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप: त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत का मेडल पक्का

    IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; पढ़ें चंद्रजीत की संघर्ष गाथा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.