साल 2019 की शुरूआत Team India ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर 2-1 से टेस्ट सीरीज हराकर World Cup आगाज किया| इस सीरीज को जीतकर भारत ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीती| इतना ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हराने वाली भारत पहली एशियाई टीम भी बनी। भारत ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में एक ही टेस्ट खेला जो कि ड्रॉ रहा| लेकिन पिछले तीन टेस्ट मैच में भारत ने 2 मैच जीत रखे थे| इस तरह भारत ने साल का आगाज जीत के साथ किया|
इसे भी पढ़े : क्रिकेट के इस दशक की टीम लिस्ट में जाने किस किस खिलाड़ी के नाम है शानदार रिकॉर्ड
भारत ने न्यूजीलैंड को हराया
ऑस्ट्रेलिया के बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड का दौरा किया और वहां World Cup मेजबानों को वनडे सीरीज में 4-1 से मात दी| लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने भारत को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया| वनडे सीरीज में भारत ने पहले तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की| लेकिन चौथे मैच में न्यूजीलैंड की धारधार गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम 92 रन पर ही ढेर हो गई थी| इसके बाद भारत ने अच्छी वापसी करते हुए पांचवे मैच में न्यूजीलैंड को 35 रनों से हराकर सीरीज को अपने नाम किया|
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी हार का बदला भारत से लिया
अपने घर में टेस्ट सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत का दौरा किया और टी20-वनडे दोनों सीरीज में भारत को मात देकर बदला लिया| ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर पहले दो टी20 मैच खेले और उसे 7 विकेट से जीता| इसके बाद वनडे सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अगले तीन वनडे मैच जीतकर भारत से अपनी हार का बदला पूरा किया।
इसे भी पढ़े : भारत ने जीता पिंक बॉल टेस्ट : मेजबान टीम को 46 रन और एक पारी से हराया
Team India – World Cup 2019 में निराशा लगी हाथ
2019 World Cup में Team India की शुरूआत बेहद शानदार रही, ग्रुप स्टेज में भारत ने 9 में से 7 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया| ग्रुप स्टेज में एक मात्र इंग्लैंड की ही टीम थी जो भारत को मात दे पाई थी| वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का मैच बारिश की भेट चढ़ा था|
सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ हुआ और अंतिम ओवरों में भारत वह मैच 18 रनों से हारा| उस मैच में महेंद्र सिहं धोनी ने भारत की जीत की उम्मीदें बढ़ाई हुई थी| लेकिन गु्प्टिल के थ्रो ने भारत का वर्ल्ड कप सपना चूर-चूर कर दिया था और सेमीफाइनल में हार के बाद टीम इंडिया वापस अपने देश लोट आई|
भारत बनाम वेस्टइंडिज मुकाबला
World Cup में हार के बाद Team India ने वेस्टइंडीज का दौरा किया| इस दौरे पर भारत ने पहले टी20 और फिर वनडे और टेस्ट मैच की सीरीज खेली। तीनों ही सीरीज में भारत ने विंडीज का सूपड़ा साफ़ किया। इस दौरे से भारत ने टेस्ट चैंपियनशिप का भी आगाज किया था। टी20 में भारत ने 3-0, वनडे में 2-0 और टेस्ट में 2-0 से मेजबानों को हराकर इस दौरे का अंत किया।
साउथ अफ्रीका से सीरीज जीती
इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत का दौरा किया और यहां पर उन्होने टी20 और टेस्ट सीरीज खेली। पहला मैच बारिश के कारण धुल गया और दूसरा मैच जीतकर भारत ने टी20 सीरीज में बढ़त बनाई| लेकिन तीसरे मैच में मेहमानों ने भारत पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-1 पर ड्रॉ पर खत्म की। आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतरगत भारत ने तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेली और तीनों मैचों में साउथ अफ्रीका को हराकर घर भेजा। इस सीरीज में भारत के लिए पहली बार टेस्ट में ओपनिंग करने वाले रोहित शर्मा के साथ युवा मयंक अग्रवाल और विराट कोहली भी चमके थे।

