Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक में एक और बड़ी गिरफ्तारी, NTA पैनल की एक्सपर्ट मनीषा मंधारे CBI कस्टडी में
    • Delhi Weather Today: दिल्ली में आज राहत के बाद बढ़ेगी गर्मी, यूपी में भीषण लू और बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी
    • पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान
    • ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
    • बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ ऑपरेशन में आतंकियों का ठिकाना तबाह
    • दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम
    • महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, ’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा बने मुंबई के नए लॉ एंड ऑर्डर चीफ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 75.8 प्रतिशत मतदान, शहरी इलाके मतदान में रहे फिसड्डी

    छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 75.8 प्रतिशत मतदान, शहरी इलाके मतदान में रहे फिसड्डी

    November 18, 2023 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के दूसरे एवं आखिरी चरण में 75.8 प्रतिशत मतदान हुआ। शहरी इलाके चुनाव आयोग की तमाम कोशिशों के बाद भी मतदान में फिसड्डी रहे जबकि आदिवासी एवं ग्रामीण इलाकों में जमकर वोटिंग हुई और 21 विधानसभा क्षेत्रों में तो यह 80 प्रतिशत पार कर गई। राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा मतदान दलों के लौटने के बाद देर रात जारी अन्तिम आकड़ों के अनुसार हालांकि पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले वोटिंग लगभग एक प्रतिशत कम हुई है। पिछली बार दूसरे (75.8% Voting In Second Phase) चरण की 72 सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत 76.62 था।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में आखिरी चरण की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान कल, सभी तैयारियां पूरी

    राज्य में सबसे अधिक 86.54 प्रतिशत वोटिंग खरसिया विधानसभा क्षेत्र में तथा सबसे कम रायपुर पश्चिम में 55.93 प्रतिशत हुई। राज्य में 21 विधानसभा क्षेत्रों में 80 प्रतिशत से भी अधिक मतदान हुआ। भरतपुर-सोनहत में 81.8, बैकुंठपुर में 81.79,भटगांव में 81.35,रामानुजगंज में 83.5,सामरी में 83.42,लुन्ड्रा में 85.1,लैलूगा में 85.44, खरसिया में 86.54,धर्मजयगढ़ में 86,पाली-तानाखार में 80.38,सरायपाली में 81.68,बसना में 83.47,अभनपुर में 83, राजिम में 82.04,बिन्द्रानवागढ़ में 83.2,सिहावां में 86,कुरूद में 86,संजनी बालोद में 84.7,डौडी लोहारा में 81.24,गुन्डरदेही में 83.1 तथा पाटन में 84.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

    इसे भी पढ़ें – Chhattisgarh Police में निकली भर्ती, जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन

    75.8% Voting In Second Phase – राजधानी रायपुर एवं राज्य की न्यायधानी बिलासपुर मतदान के मामले में सबसे फिसड्डी साबित हुए। रायपुर पश्चिम में 55.93,रायपुर उत्तर में 59.99,रायपुर दक्षिण में 57.8,रायपुर ग्रामीण में 57.2,बिलासपुर में 56.28 प्रतिशत मतदान हुआ।इसी तरह दुर्ग नगर में 66.48, भिलाई नगर में 66.34 तथा वैशाली नगर में 65.67 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार सबसे अधिक वोटिंग धमतरी जिले में हुई जबकि रायपुर सबसे फिसड्डी जिला रहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ईंधन संकट पर कांग्रेस का पलटवार, शैलेश नितिन त्रिवेदी बोले—जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रही मोदी सरकार

    महासमुंद में आकाशीय बिजली का कहर, घर में लगी भीषण आग; पिरदा में एक किसान की मौत

    कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की मांग, ईंधन संकट के बीच फेडरेशन ने सीएम को लिखा पत्र

    Petrol Crisis: धमतरी में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें; कई पंप हुए बंद

    जांजगीर में सामूहिक हत्याकांड, बेटे ने ही माता-पिता और भतीजे-भतीजी को उतारा मौत के घाट

    Durg News: मंत्री गजेंद्र यादव ने छोड़ी लग्जरी कार, ईंधन बचाने के लिए ई-रिक्शा से कर रहे सफर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.