Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक में एक और बड़ी गिरफ्तारी, NTA पैनल की एक्सपर्ट मनीषा मंधारे CBI कस्टडी में
    • Delhi Weather Today: दिल्ली में आज राहत के बाद बढ़ेगी गर्मी, यूपी में भीषण लू और बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी
    • पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान
    • ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
    • बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ ऑपरेशन में आतंकियों का ठिकाना तबाह
    • दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम
    • महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, ’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा बने मुंबई के नए लॉ एंड ऑर्डर चीफ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छत्तीसगढ़ में आखिरी चरण की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान कल, सभी तैयारियां पूरी

    छत्तीसगढ़ में आखिरी चरण की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान कल, सभी तैयारियां पूरी

    November 16, 2023 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के दूसरे एवं आखिरी चरण की 70 विधानसभा सीटों पर कल मतदान होगा। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है।मतदान (Chhattisgarh Assembly Election) को शान्तिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किए जा रहे है। इस चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 827 पुरूष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग हैं।

    इसे भी पढ़ें – Chhattisgarh Police में निकली भर्ती, जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन

    Chhattisgarh Assembly Election – जिन प्रमुख लोगो के क्षेत्र में कल मतदान होगा उनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(पाटन)उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव (अम्बिकापुर) विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत(सक्ती)भाजपा के प्रदेश अरूण साव (लोरमी),जनता कांग्रेस की अध्यक्ष डा.रेणु जोगी(कोटा),केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह(भरतपुर सोनहत),पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद विण्णुदेव साय (कुनकुरी)और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल(जांजगीर)मुख्य है। इसके अलावा भूपेश सरकार में मंत्री रविन्द्र चौबे के चुनाव क्षेत्र साजा,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के चुनाव क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण,मंत्री अमरजीत भगत के चुनाव क्षेत्र सीतापुर, मंत्री उमेश पटेल के चुनाव क्षेत्र खरसिया,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के चुनाव क्षेत्र रायपुर दक्षिण,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय के चुनाव क्षेत्र भिलाई नगर में भी कल मतदान होगा। राजधानी रायपुर की चारों सीटों पर भी इस चरण में मतदान होगा।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ वासी कांग्रेस के झूठ से बचें : जयराम ठाकुर

    इस चरण के मतदान के दौरान प्रदेश के एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी।इस चरण में मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ईंधन संकट पर कांग्रेस का पलटवार, शैलेश नितिन त्रिवेदी बोले—जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रही मोदी सरकार

    महासमुंद में आकाशीय बिजली का कहर, घर में लगी भीषण आग; पिरदा में एक किसान की मौत

    कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की मांग, ईंधन संकट के बीच फेडरेशन ने सीएम को लिखा पत्र

    Petrol Crisis: धमतरी में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें; कई पंप हुए बंद

    जांजगीर में सामूहिक हत्याकांड, बेटे ने ही माता-पिता और भतीजे-भतीजी को उतारा मौत के घाट

    Durg News: मंत्री गजेंद्र यादव ने छोड़ी लग्जरी कार, ईंधन बचाने के लिए ई-रिक्शा से कर रहे सफर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.