Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक में एक और बड़ी गिरफ्तारी, NTA पैनल की एक्सपर्ट मनीषा मंधारे CBI कस्टडी में
    • Delhi Weather Today: दिल्ली में आज राहत के बाद बढ़ेगी गर्मी, यूपी में भीषण लू और बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी
    • पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान
    • ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
    • बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ ऑपरेशन में आतंकियों का ठिकाना तबाह
    • दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम
    • महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, ’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा बने मुंबई के नए लॉ एंड ऑर्डर चीफ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छग विस चुनाव: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर साधा निशाना

    छग विस चुनाव: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर साधा निशाना

    November 10, 2023 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर/बिलासपुर : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जैजैपुर विधानसभा के हसौद में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आरक्षण के मामले में कांग्रेस सरकार के साथ भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। वहीं बिलासपुर के साइंस कॉलेज में आम सभा में भी भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। मायावती ने (Mayawati On Congress And BJP) सभा के दौरान लोगों से बसपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

    इसे भी पढ़ें – मोदी, भाजपा और आरएसएस देश का संविधान बदलना चाहते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

    मायावती ने छत्तीसगढ़ में दो चुनावी सभा को संबोधित किया। जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर विधानसभा के हसौद में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सभा की। उन्होंने अपने भाषण में दलितों के साथ आदिवासी व पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को साधने की कोशिश की। उन्होंने बसपा को इन वर्गों की हितैषी पार्टी के रूप में पेश किया।

    Mayawati On Congress And BJP – मायावती ने छत्तीसगढ़ में सहयोगी पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ मिलकर आदिवासी और गैर आदिवासी सीटों पर पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए लंबा समय बीत गया है। देश और प्रदेश में विभिन्न पार्टियों की सरकारें रहीं। लेकिन, इन दौरान सर्वसमाज, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ-साथ गरीबों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और अन्य मेहनतकशों का विकास और उत्थान नहीं हो सका है।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ की सरकार ने महादेव के नाम पर सट्टा शुरू कर दिया : अमित शाह

    मायावती ने अपनी सभाओं में कहा कि जातीय जनगणना की बात कहने वालों ने मंडल कमीशन को लागू नहीं किया। कांग्रेस के जातिगत जनगणना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा दोनों गंभीर नहीं है। मंडल कमीशन की रिपोर्ट पर दोनों ही दलों की सरकार ने काम नहीं किया। आरक्षित वर्ग के हितों की अनदेखी की। मायावती ने कहा कि आदिवासियों को जबरन नक्सली बताकर शोषण किया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ईंधन संकट पर कांग्रेस का पलटवार, शैलेश नितिन त्रिवेदी बोले—जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रही मोदी सरकार

    महासमुंद में आकाशीय बिजली का कहर, घर में लगी भीषण आग; पिरदा में एक किसान की मौत

    कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की मांग, ईंधन संकट के बीच फेडरेशन ने सीएम को लिखा पत्र

    Petrol Crisis: धमतरी में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें; कई पंप हुए बंद

    जांजगीर में सामूहिक हत्याकांड, बेटे ने ही माता-पिता और भतीजे-भतीजी को उतारा मौत के घाट

    Durg News: मंत्री गजेंद्र यादव ने छोड़ी लग्जरी कार, ईंधन बचाने के लिए ई-रिक्शा से कर रहे सफर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.