बैकुंठपुर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा और आरएसएस देश में संविधान बदलना चाहते हैं,और गरीबों और वंचित लोगों को जो हक मिल रहे हैं उसको खत्म करना चाहते हैं। श्री खडगे ने आज यहां एक बड़ी चुनावी सभा में कहा कि मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, सब कुछ उन्होंने ही किया है। वह अपने भाषणों में बार बार राहुल गांधी का नाम लेते हैं। एक भाषण में कम से कम 50 बार कांग्रेस का नाम लेते हैं। वह ऐसा इसलिए करते हैं (Modi BJP And RSS) क्योंकि उन्हें कांग्रेस से ही डर है।
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ की सरकार ने महादेव के नाम पर सट्टा शुरू कर दिया : अमित शाह
उन्होने कहा कि कांग्रेस गरीबों के लिए लड़ती है और मोदी अडानी जैसे अमीरों के लिए लड़ते हैं। गरीबों के लिए लड़ने वालों को सत्ता से दूर रखने के लिए मोदी सारी कोशिश कर रहे हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार न्याय योजना के तहत किसानों मजदूरों के खाते में पैसे डालती है। तेंदूपत्ता के दाम भी हमने बढ़ाए हैं। मोदी जी सिर्फ भड़काने का काम करते हैं। हिंदू-मुसलमान में लड़ाने का काम करते हैं। बच्चों के दिमाग में बार-बार इन बातों को डाला जा रहा है। सिर्फ नफरत का वातावरण बनाने का काम भाजपा ने किया है।
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ : कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव
Modi BJP And RSS – केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए श्री खड़गे ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स विभाग के छापे डाले जा रहे हैं। ये सब कार्रवाई कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। हम डटकर खड़े हैं और छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हमने जो वादे किए हैं, उसे निभाएंगे।

