मुंबई : भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि देश में लैंड जिहाद को रोकने के लिए कड़ा कानून आवश्यक है। इसके लिए कानून तो है, लेकिन उसे और कड़ा बनाना होगा। साथ ही लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना होगा, ताकि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। प्रज्ञा ठाकुर मुंबई से (Land Jihad) सटे वसई शहर में रविवार को पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।
इसे भी पढ़ें – अगर भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई तो देश खतरे में पड़ जाएगा : विजयन
Land Jihad – प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि लड़कियों को आत्म सुरक्षा के लिए रिवाल्वर रखना भी जरूरी है। नहीं तो लव जिहादी उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनकी हत्या करते रहेंगे। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सनातन ही धर्म है, बाकी सब उसकी उपज और पथ हैं। किसी भी देश की जन्म तारीख पता की जा सकती है, किंतु भारत की नहीं। भारत ही विश्वगुरु है।
इसे भी पढ़ें – कर्नाटक पटाखा आग मामला : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, हमारी सरकार दोषियों को नहीं बख्शेगी
उन्होंने कहा कि कुछ दल समाज को विभाजित करने में लगे हैं। भारत की संस्कृति पर हमला करना उनका मकसद है।मैं सांसद बाद में हूं, पहले सनातनी और साध्वी हूं। सनातन पर गलत बयान देने वाले अनपढ़ लोग हैं, उन्हें सनातन धर्म और संस्कृति के बारे में कुछ पता नहीं है। इस अवसर पर राष्ट्रचेतना सभा समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार, सह संयोजक हरेश्वर नाईक एवं पूर्व नगरसेवक किरण भोइर, राजदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।

