Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन में एक व्यक्ति का शव मिला; बाघ के हमले की आशंका

    दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन में एक व्यक्ति का शव मिला; बाघ के हमले की आशंका

    October 5, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन के अंतर्गत आने वाले बेलरायां रेंज के जंगलों के पास एक व्यक्ति का (Tiger Attack) क्षत-विक्षत शव मिला है और पुलिस का कहना है कि संभवत: बाघ ने उस पर हमला किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार देर रात की। मृतक की पहचान कटथौहा गांव के निवासी सुकई (40) के रूप में हुई है।

    इसे भी पढ़ें – जमीन कब्जाने वाले भू माफिया पर कठोर कार्रवाई हो : सीएम योगी

    Tiger Attack – पढ़ुवा थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि सुकई बुधवार की शाम पशुओं का चारा लेने के लिए खेत में गया था। खेत दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन के पास हैं। तिवारी ने बताया जब युवक घर नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। बुधवार देर रात बेलरायां रेंज के जंगल में उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि चूंकि क्षेत्र में बाघों की लगातार आवाजाही की सूचना है, इसलिए यह माना जा रहा है कि युवक की मौत बाघ के हमले में हुई है।

    इसे भी पढ़ें – देवरिया हत्याकांड में घायल बच्चे को देखने पहुंचे सीएम योगी

    वन अधिकारियों ने बताया कि शव के पास किसी जानवर के पैर के निशान मिले हैं और हमले की प्रकृति तथा शव की स्थिति को देखकर प्रतीत होता है कि बाघ युवक पर बाघ ने हमला किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बेलरायां वन रेंज अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शोक संतप्त परिवार को आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी

    कानपुर देहात: आजादी के 78 साल बाद भी पांडु नदी पर नहीं बन सका स्थायी पुल, जर्जर बांस-लकड़ी के सहारे सांसों का सफर

    कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत: श्रीनगर समेत पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज

    सहारनपुर में इंस्टाग्राम लव का खौफनाक अंत, प्रेमी के लिए मां ने छोड़ा घर; नाले में मिला 6 माह के मासूम का शव

    नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू

    लोन की ईएमआई न भरने पर पुलिस घर आएगी? जानें कानूनी अधिकार और रिकवरी एजेंटों की धमकी से बचने का तरीका

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.