देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने लंदन में पोमा ग्रुप के (MOU Signed) साथ मंगलवार को 2 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन के कई प्रमुख उद्योग घरानों से भेंट करते हुए उत्तराखंड में निवेश की सम्भावनाओं पर चर्चा की। साथ ही निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए उत्तराखंड आने के लिए भी आमंत्रित किया।
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री का प्रवासी भारतीयों ने किया पारंपरिक गीतों से स्वागत, धामी ने साल में एक बार उत्तराखंड आने का किया आह्वान
MOU Signed – मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड में इको फ्रेंडली टूरिज्म के क्षेत्र में निवेश की अपार सम्भावनाएं हैं। पोमा ग्रुप दुनियाभर में रोपवे निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी है। पोमा ग्रुप का उत्तराखंड में काम करने का बहुत पुराना अनुभव है। चमेाली जिले के औली रोपवे में पोमा ग्रुप तकनीकी सहयोग प्रदान कर चुका है। इसके अलावा वर्तमान पोमा रोपवे देहरादून- मसूरी रोपवे, एवं यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट्स में भी तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है।
इसे भी पढ़ें – महिला आरक्षण बिल : हरदा बोले, भाजपा की नीयत साफ नहीं
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पोमा ग्रुप की ओर से हरिद्वार समेत कई अन्य धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों में रोपवे के लिए तकनीकी सहयोग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए निवेश की इच्छा जाहिर की गई। प्रदेश सरकार का फोकस पर्यटन के साथ-साथ इकोलॉजी और इकोनामी पर भी है। सरकार निवेश के लिए ऐसे रास्तों की तलाश कर रही है, जिसमें विकास और पर्यावरण का संतुलन बना रहे। ऐसे में रोपवे जैसे विकल्प उत्तराखंड में जहां एक ओर पर्यटकों को सुगमता प्रदान करेंगे वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों की आजीविका के अवसर बढ़ने के साथ ही पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी यह बेहतर सिद्ध होगा।

