भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने तीन दिवसीय महत्वपूर्ण प्रवास पर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि पर उनके कदम रखते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रांची एयरपोर्ट से लेकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों तक इलाका बीजेपी के झंडों, बैनरों (Jharkhand BJP News) और पोस्टरों से पूरी तरह पटा नजर आया।
पारंपरिक लोकनृत्य और ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निकासी द्वार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत झारखंड की समृद्ध और पारंपरिक संस्कृति के अनूठे रंगों के साथ किया गया। ढोल-नगाड़ों, मांदर की थाप, पारंपरिक लोकनृत्य और पुष्पवर्षा के बीच (Jharkhand BJP News) उनका गर्मजोशी से अभिनंदन हुआ। उनके बाहर आते ही पूरा एयरपोर्ट परिसर ‘नितिन नबीन जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।
पार्टी के दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
इस भव्य स्वागत समारोह में बीजेपी के कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, सह-प्रभारी निवेदिता सिंह, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, दीपक प्रकाश, रवींद्र राय, यदुनाथ पाण्डेय, अभयकांत प्रसाद, दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय और नीलकंठ सिंह मुंडा शामिल थे।


