Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा से तीन और आरोपी गिरफ्तार
    • समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
    • दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हुए वाकये पर दी सफाई
    • फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए टेलीकॉम अथॉरिटी की तैयारी
    • MCD के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी
    • रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बैठक समेत कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
    • महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक काटी; एम्स रेफर
    • रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार; एक महीने से कर रहे थे रेकी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती

    Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती

    October 23, 2026 दिल्ली 2 Mins Read
    Earthquake Today
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

     शुक्रवार, 23 अक्टूबर की सुबह भारत से लेकर चीन तक भूकंप के झटकों ने लोगों को खौफ में डाल दिया। महज 3 घंटे और 22 मिनट के भीतर चार देशों—भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन (तिब्बत) की धरती कांपी। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 2.7 से 4.9 के बीच मापी गई है। सिलसिले की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से हुई, (Earthquake Today) जिसके बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी झटके लगे। सबसे ज्यादा चिंता तिब्बत को लेकर है, क्योंकि यहां एक दिन पहले ही 7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने 16 लोगों की जान ले ली थी।

    शिमला में तड़के महसूस किए गए झटके

    भारत में शुक्रवार तड़के 2:43 बजे हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। हल्की तीव्रता का होने के कारण फिलहाल भारत में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

    पाकिस्तान में रहा सबसे तेज भूकंप

    भारत के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी सुबह 4:56 बजे भूकंप के तेज झटके लगे। यहां भूकंप की तीव्रता 4.9 दर्ज की गई, जो इन चारों देशों में आए झटकों में सबसे अधिक थी। इस भूकंप का केंद्र धरती से लगभग 15 किलोमीटर (Earthquake Today) की गहराई में स्थित था।

    अफगानिस्तान की धरती भी कांपी

    पाकिस्तान के बाद अफगानिस्तान में भी धरती में कंपन महसूस किया गया। यहां सुबह 5:54 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 25 किलोमीटर नीचे था।

    तिब्बत में बड़े भूकंप के बाद फिर आफ्टरशॉक

    सुबह करीब 6:05 बजे चीन के तिब्बत क्षेत्र में 4.4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। दरअसल, यह गुरुवार शाम को आए 7 तीव्रता वाले भयानक भूकंप का ही आफ्टरशॉक था। गुरुवार को आए उस प्रलयकारी भूकंप के कारण इलाके में भारी तबाही मची थी और 16 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    MCD के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी

    यूनिवर्सिटी की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ के नारे, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की निंदा

    Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR

    West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस

    तिहाड़ जेल से रिहा हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट से मिली जमानत

    सनातनी विनोद कुमार बिंदल के नेतृत्व में 10 दिवसीय आयोजन का समापन, रामायण की कथा के जरिए धर्म, त्याग और मर्यादा का संदेश

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.