पटना: बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग महिला थाने में (high voltage drama in women’s police station) अफरा-तफरी मच गई, जब एक ही युवक को लेकर दो युवतियां आपस में भिड़ गईं। थाने के परिसर में ही एक प्रेमिका ने अपने कथित प्रेमी की बचपन की दोस्त की नाक पर दांत से काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवती को फौरन प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स (AIIMS) रेफर किया गया है, जबकि पुलिस इस अनोखे और हाई-वोल्टेज विवाद की गहराई से जांच कर रही है।
high voltage drama in women’s police station – इस पूरे विवाद की जड़ में अरवल जिले का एक युवक है, जो मसौढ़ी के एक सरकारी स्कूल में क्लर्क (लिपिक) के पद पर कार्यरत है। एक युवती का गंभीर आरोप है कि उसका इस युवक के साथ पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका का दावा है कि युवक ने उससे शादी का झूठा वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जरूरत बताकर उससे करीब दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो युवक टालमटोल करने इसी विवाद के बढ़ने पर शुक्रवार को युवक खुद प्रेमिका को लेकर गर्दनीबाग महिला थाने पहुंचा था।
थाने के अंदर ही प्रेमिका ने काटी दोस्त की नाक
थाने में मामले की सुनवाई चल ही रही थी कि तभी युवक की एक बचपन की दोस्त अपने भाई के साथ वहां पहुंच गई। प्रेमिका का आरोप है कि उस दोस्त और उसके भाई ने उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर डराने की कोशिश की। तनाव और गुस्से में आकर प्रेमिका आत्महत्या करने की बात कहते हुए पास की यारपुर रेलवे लाइन की तरफ दौड़ पड़ी। इसी बीच, जब युवक की दोस्त बीच-बचाव करने आई, तो आगबबूला प्रेमिका ने उस पर हमला कर दिया और दांतों से उसकी नाक काट ली, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।


