धमतरी: शहर के व्यस्त रुद्री रोड स्थित एक निजी लॉज के कमरा नंबर 106 के भीतर एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और कई गंभीर (dead body of girl from Kawardha found) सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका की पहचान कवर्धा जिले की रहने वाली पिंकी मानिकपुरी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह युवती बीती 24 सितंबर से ही उक्त लॉज में आकर ठहरी हुई थी और शनिवार को उसका शव कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में बरामद हुआ।
dead body of girl from Kawardha found – लॉज के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे लॉज के स्टाफ ने युवती को आखिरी बार देखा था, जब एक डिलीवरी बॉय उसके लिए कोई सामान लेकर लॉज में पहुंचा था। इसके बाद शनिवार की सुबह काफी देर तक जब उस कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो कर्मचारियों को अंदेशा हुआ। कर्मचारियों ने जब कमरे से सटी खिड़की के पास जाकर अंदर झांका, तो युवती कमरे के फर्श पर पड़ी हुई दिखाई दी। किसी अनहोनी की आशंका होते ही तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
कमरे में टूटा मिला सीलिंग फैन और चेहरे पर खून के निशान, आत्महत्या की आशंका
रविवार को मृतका के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने कमरे की बारीकी से जांच-पड़ताल की। पुलिस के सामने कमरे के अंदर कई ऐसी बातें और चीजें आईं, जिन्होंने इस पूरे मामले को और अधिक पेचीदा बना दिया है। मृतका के चेहरे पर हल्के खून के निशान बताए जा रहे हैं। वहीं, कमरे की छत का दीवार वाला पंखा टूटा हुआ मिला है, जिसके ब्लेड पर फंदा बनाए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


