Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परियोजना का आगाज
    • EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- ‘ज्ञानेश कुमार मनमानी कर रहे’
    • FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव राजीव रंजन को सौंपा ज्ञापन
    • JAP Shooting Competition Bokaro: बोकारो में 23वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता शुरू; 23 टीमों के जवान आजमा रहे निशाना
    • Jharkhand BJP News: झारखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल; सौदान सिंह बने क्षेत्रीय प्रभारी, पवन साय को प्रदेश संगठन महामंत्री की कमान
    • Baliapur Crime News: बलियापुर में पेट्रोल पंप से 80 हजार लूटने वाले गिरफ्तार; पुलिस ने बाइक, कैश बैग और नकली पिस्टल की जब्त
    • Trisha Singh Demise News: मरीन ड्राइव हादसे में दिवंगत तृषा सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची; सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
    • Lakhisarai Unique Marriage: 60 साल का दूल्हा, 23 की दुल्हन; बिहार के लखीसराय में अनोखी शादी का वीडियो वायरल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, September 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बड़गांई जमीन घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन की अर्जी! ED कोर्ट ने दी 30 सितंबर की तारीख; जानें पूरा मामला

    बड़गांई जमीन घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन की अर्जी! ED कोर्ट ने दी 30 सितंबर की तारीख; जानें पूरा मामला

    September 24, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Badgaini Land Scam
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बहुचर्चित बड़गांई अंचल स्थित 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 30 सितंबर को आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मामले (Badgaini Land Scam) की सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से ईडी (ED) की विशेष अदालत में पेश हुए।

    Badgaini Land Scam – सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री के अधिवक्ता संजीव सहाय ने अदालत को अवगत कराया कि उन्हें ईडी की ओर से ‘अनरिलाइड डॉक्यूमेंट्स’ की सूची आज ही प्राप्त हुई है, जिसके सत्यापन और अध्ययन के लिए समय की आवश्यकता है। इस आधार पर ईडी की विशेष अदालत ने अगली सुनवाई और आरोप गठन पर बहस के लिए 30 सितंबर की तिथि निर्धारित कर दी है।

    सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार ने बताया कि सुनवाई के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अदालत से व्यक्तिगत रूप से आग्रह किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि ईडी द्वारा दस्तावेजों की सूची अंतिम समय में सौंपी गई है, इसलिए इसे वेरिफाई करने का उचित समय प्रदान किया जाए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने अपनी कुछ व्यक्तिगत और प्रशासनिक व्यस्तताओं/कठिनाइयों का भी जिक्र करते हुए समय देने का अनुरोध किया। अदालत द्वारा समय स्वीकार किए जाने के बाद अब बुधवार, 30 सितंबर को आरोप गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

     सह-आरोपियों पर पहले ही तय हो चुके हैं आरोप

    बड़गांई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन में फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में ईडी की विशेष अदालत अन्य सह-आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोप गठित कर चुकी है। अदालत द्वारा जिन आरोपियों पर आरोप तय किए गए हैं, उनमें पूर्व राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह, तापस घोष, शेखर कुशवाहा, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, अफसर अली, मोहम्मद इरशाद अख्तर, कुमार राजश्री, मनोज कुमार यादव, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह, विजेंद्र सिंह और संजीत कुमार शामिल हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव राजीव रंजन को सौंपा ज्ञापन

    JAP Shooting Competition Bokaro: बोकारो में 23वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता शुरू; 23 टीमों के जवान आजमा रहे निशाना

    Jharkhand BJP News: झारखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल; सौदान सिंह बने क्षेत्रीय प्रभारी, पवन साय को प्रदेश संगठन महामंत्री की कमान

    Baliapur Crime News: बलियापुर में पेट्रोल पंप से 80 हजार लूटने वाले गिरफ्तार; पुलिस ने बाइक, कैश बैग और नकली पिस्टल की जब्त

    Trisha Singh Demise News: मरीन ड्राइव हादसे में दिवंगत तृषा सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची; सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

    DSPMU का तीसरा दीक्षांत समारोह संपन्न; 142 मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल, 6415 को मिली डिग्री

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.