पलामू। झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में करमा पूजा की सामग्री विसर्जन के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। करम डाल विसर्जन के लिए गए (big accident during immersion) पांच बच्चे कोयल नदी के तेज बहाव और गहरे पानी में डूब गए। इनमें से चार बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में मातम का माहौल छा गया है।
आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के तहत नदी या तालाब में डूबकर असमय मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान है। पलामू के उपायुक्त (DC) दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को मुआवजा राशि प्रक्रिया जल्द पूरी करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। वहीं, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया।
तीन मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार
big accident during immersion – पतरिया खुर्द से कुल पांच लड़के करम डाल विसर्जन के लिए कोयल नदी गए थे। लापता एक बच्चे की तलाश के लिए पलामू जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ (NDRF) की टीम से संपर्क किया है, जो जल्द ही नदी में सघन तलाशी अभियान शुरू करेगी। इधर, चार मृतक बच्चों में से तीन का बुधवार को ही अश्रुपूरित आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, चौथे मृतक बालक अनिल कुमार ठाकुर का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा, क्योंकि उनके पिता पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर हैं और उनके पलामू पहुंचने के बाद ही अंतिम क्रिया संपन्न होगी।


