Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM Narendra Modi 76th Birthday: 76 साल के हुए पीएम मोदी, अगले महीने सार्वजनिक जीवन के पूरे होंगे 25 साल
    • Import Duty on Edible Oil: भारत में घट सकती है खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, बढ़ती महंगाई से मिलेगी राहत
    • iPhone 18 Pro Price and Production: भारत में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स का उत्पादन शुरू, जानिए क्या है कीमत और एक्सपोर्ट डिटेल्स
    • Lord Ganesha Original Head Mystery: पाताल भुवनेश्वर गुफा से जुड़ा है गणेश जी का सिर, ब्रह्मकमल से जुड़ी है यह खास बात
    • What is Runkation: रनिंग और ट्रैवल का अनूठा मेल, मैराथन के शौकीनों के लिए बेहद खास है यह नया हॉलिडे ट्रेंड
    • Gopal Kanda News: ईडी की रडार पर आए गोपाल कांडा, PMLA के तहत गुरुग्राम में ठिकानों पर हुई बड़ी कार्रवाई
    • Anuradha Choudhary Husband Kala Jathedi: दिल्ली कोर्ट का आदेश, 20 सितंबर को घर जाकर परिवार से मिलेगा गैंगस्टर काला जठेड़ी
    • Geeta Colony Flyover Loot: चांदनी चौक के डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर लूट, पुलिस ने सुलझाई वारदात
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, September 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रेमी के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश, 26 लाख रुपये के साथ आरोपी युवती अरेस्ट

    प्रेमी के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश, 26 लाख रुपये के साथ आरोपी युवती अरेस्ट

    September 17, 2026 राजस्थान 2 Mins Read
    Jaipur Police Action
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामनगरिया थाना इलाके (Jaipur Police Action) में स्थित अक्षय पात्र चौराहे के पास तीन दिन पहले बैंक कर्मचारियों से हुई 41.70 लाख रुपये की बड़ी लूट का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में नदबई के लालपुर निवासी 22 वर्षीय अंशु कुमारी जाटव को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने लूट के 26.80 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं.

    Jaipur Police Action – पुलिस जांच में सामने आया, आरोपी अंशु ने अपने प्रेमी और उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात की गहरी साजिश रची थी. घटना 14 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से कैश निकालकर कर्मचारी बाहर आ रहे थे. पुलिस ने जब एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो पता चला कि अंशु लगातार कई दिनों से इस एटीएम की रेकी कर रही थी.

    अंशु के प्रेमी मस्तराम को एक बैंक कर्मचारी के जरिए यह जानकारी थी, इस एटीएम से पैसे निकालने वाली टीम में ज्यादातर महिलाएं होती हैं और उनके साथ कोई सुरक्षा गार्ड नहीं रहता, जिससे लूट आसान होगी. इसके बाद मस्तराम ने अपने दोस्तों पुष्पेंद्र मीणा और सुमित जंगम को अंशु के कमरे पर बुलाया और वहीं बैठकर इस पूरी लूट की योजना तैयार की गई.

     कर्ज चुकाने के लिए चुनी गई तीन दिन की छुट्टियों के बाद की तारीख

    आरोपियों ने 14 सितंबर का दिन इसलिए चुना क्योंकि उससे पहले लगातार तीन दिन छुट्टियां थीं और एटीएम में नकदी बहुत ज्यादा थी. शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि अंशु और उसके साथियों पर भारी कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उन्होंने इस अपराध का रास्ता चुना. फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी महिला से पूछताछ के आधार पर फरार चल रहे अन्य आरोपियों मस्तराम, पुष्पेंद्र और सुमित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नशे में धुत रहने और नशा बेचने के आरोप में पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन

    ACB के हत्थे चढ़े भ्रष्ट अधिकारी, सांभर लेक एसएचओ और भरतपुर के एईएन के ठिकानों पर खुलासे

    Rajasthan Nikay Chunav Results: 10 नगर निगमों में से 4 पर बीजेपी का कब्जा, जानिए निकाय चुनावों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

    अजमेर निकाय चुनाव के बाद बाड़ेबंदी; 5 निर्दलीय पार्षदों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

    Rajasthan Nikay Chunav : कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की साख दांव पर

    जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.