करीना कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दायरा’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान के साथ काम को लेकर होने वाली नोकझोंक के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों का काम करने का तरीका एक-दूसरे से काफी (Upcoming Movie Dayra) अलग है. करीना जहां सहज अंदाज में काम करना पसंद करती हैं, वहीं सैफ हर चीज की गहरी तैयारी और पढ़ाई में विश्वास रखते हैं.
Upcoming Movie Dayra – करिश्मा कपूर की तारीफ करते हुए करीना ने कहा कि वह अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी बहन को देती हैं. करिश्मा ने उन्हें हमेशा कड़ी मेहनत और लगन का पाठ पढ़ाया है. 90 के दशक में करिश्मा को खुद को साबित करने के लिए लगातार कड़ा संघर्ष करना पड़ा था, और वो आज भी करीना को यही सिखाती हैं कि चाहे आप कितने भी बड़े स्टार क्यों न हों, कभी भी उम्मीद और मेहनत करना मत छोड़िए.
मेघना गुलजार की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी करीना
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही आगामी फिल्म ‘दायरा’ में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी. यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फिल्म में करीना के साथ साउथ के मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं, और इसका निर्देशन चर्चित निर्देशक मेघना गुलजार ने किया है.


