लखनऊ। भारतीय T20 क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश की सबसे युवा समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद प्रिया सरोज आगामी 4 दिसंबर को विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों (Cricketer Rinku Singh Wedding News) का भव्य विवाह समारोह राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित होटल रामाडा में आयोजित किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं।
Cricketer Rinku Singh Wedding News – उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू सिंह जहां क्रिकेट जगत में अपनी मेहनत से परचम लहरा चुके हैं, वहीं प्रिया सरोज राजनीति के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ चेहरा हैं। लखनऊ में आयोजित हो रहे इस समारोह में खेल, राजनीति और बॉलीवुड जगत की कई दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
8 जून 2025 को हुई थी सगाई
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के एक निजी कार्यक्रम में संपन्न हुई थी। सगाई के लगभग एक साल बाद अब शादी की रस्में पूरी की जा रही हैं। प्रिया सरोज ने स्पष्ट किया है उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों और राजनीतिक व्यस्तताओं को देखते हुए शादी को इसी समय आयोजित करने की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दोनों परिवारों के रिश्तेदार, करीबी मित्र और शुभचिंतक एक साथ शरीक हो सकें।
गांव में शादी करना चाहती थीं सांसद प्रिया सरोज
प्रिया सरोज की निजी इच्छा थी,उनकी शादी पारंपरिक तरीके से उनके पैतृक गांव में हो। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में बचपन से ही सभी शादियां गांव के माहौल, मिट्टी की सोंधी खुशबू और रिश्तेदारों के बीच मंडप सजाकर हुई हैं। वे भी उसी तरह शादी के सपने देखती थीं। हालांकि, रिंकू सिंह की राष्ट्रीय स्तर की लोकप्रियता, वीआईपी सुरक्षा मानकों और दोनों हस्तियों की सार्वजनिक पहचान को ध्यान में रखते हुए अंततः विवाह स्थल के रूप में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को चुना गया।


