Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bareilly Crime News: शादी के 5 महीने बाद टीनशेड में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज
    • Bihar CBI Guidelines: बिहार में CBI की एंट्री पर नए नियम लागू, राज्य कर्मियों के खिलाफ जांच से पहले सरकार की मंजूरी अनिवार्य
    • CPL 2026: रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा बाबर आजम का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गयाना अमेजन वॉरियर्स की लगातार 5वीं जीत
    • Hanuman Ansh Vs Toxic: ‘मिर्जापुर’ के तूफान में भी डटी ‘हनुमान अंश’, 29वें दिन कमाए 10 करोड़; यश की ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार धीमी
    • Nepal Flood Tragedy: नेपाल में भीषण बाढ़ से हाहाकार, 275 भारतीय अब भी लापता; MEA ने दी राहत-बचाव की जानकारी
    • SGB निवेशकों को RBI का बड़ा तोहफा: 2021-22 सीरीज VI के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का ऐलान
    • Phone Charging Tips: क्या फोन को केवल 80% तक ही चार्ज करना चाहिए? जानिए 20-80% बैटरी रूल का पूरा सच
    • Krishna Janmashtami Celebrations: मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, माखन-मिश्री का लगा भोग; आज सुबह 6:08 बजे के बाद पारण मुहूर्त
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हड़ताल पर हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, 23 फायर कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त

    हड़ताल पर हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, 23 फायर कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त

    September 4, 2026 हरियाणा 2 Mins Read
    Haryana Fire Staff Strike
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़: हरियाणा में सफाई और अग्निशमन (फायर) कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशालय ने ड्यूटी छोड़कर हड़ताल में शामिल होने वाले कुल 23 फायर कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। सेवामुक्त किए गए कर्मचारियों में 13 पालिका रोल पर कार्यरत थे, जबकि 10 कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से विभिन्न दमकल केंद्रों (Haryana Fire Staff Strike) पर तैनात किए गए थे। विभाग ने 3 सितंबर को अलग-अलग आधिकारिक आदेश जारी कर यह दंडात्मक कार्रवाई की है।

    Haryana Fire Staff Strike – सरकार ने कार्रवाई का मुख्य आधार 6 अगस्त से बिना किसी पूर्व सूचना अथवा सक्षम स्वीकृति के ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर रहने और हड़ताल पर जाने को बनाया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अग्निशमन सेवाएं अत्यंत आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं के दायरे में आती हैं; ऐसे में आमजन की सुरक्षा ताक पर रखकर कार्य रोकना गंभीर अनुशासनहीनता है। आदेश में ‘अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा अधिनियम, 2022’ की धारा 51 का उल्लेख करते हुए बताया गया कि शासन की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार की यूनियन गति विधि में संलिप्त होना नियमों का सीधा उल्लंघन है।

     काम में बाधा और उकसाने का आरोप 

    विभागीय जांच में पाया गया कि ये कर्मचारी न केवल स्वयं कार्य से अनुपस्थित रहे, बल्कि अन्य कर्मियों को भी आंदोलन में शामिल होने के लिए उकसा रहे थे।  शासन का दावा है कि कर्मचारी संगठनों द्वारा प्रस्तुत 13 प्रमुख मांगों में से 12 मांगें पहले ही स्वीकार की जा चुकी हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांग ‘कच्चे कर्मियों के नियमितीकरण’ को लेकर विधिक और तकनीकी जटिलताएं हैं। सरकार ने इसके विकल्प के तौर पर 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा और वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, जिसे संगठनों ने अस्वीकार कर दिया।

     

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, सहकारिता विभाग के इंस्पेक्टर सस्पेंड

    दामला में टूटी सड़क को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा: सीएम सैनी ने काफिला रोक कर दिया निर्माण का आश्वासन

    अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचीं सुनैना चौटाला: इनेलो का पूर्ण समर्थन

    छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अंबाला की AC इलेक्ट्रिक बसों में सफर हुआ बिल्कुल मुफ्त

    बंद पड़ी CCI सीमेंट फैक्टरी की 200 एकड़ जमीन पर बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, CM नायब सैनी ने दिए DPR के निर्देश

    हाईवोल्टेज ड्रामा: CM और विधायक से बात की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.