पटाया : अमेरिका का विशाल परमाणु-संचालित विमान वाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (USS Abraham Lincoln) बुधवार तड़के थाईलैंड के मशहूर पर्यटन शहर पटाया के तट पर पहुंच गया है। यह महाकाय युद्धपोत करीब 250 दिनों तक समुद्र में तैनात था, जहां इसके कर्मियों ने मध्य पूर्व में ईरान व अन्य अभियानों में (American warship with 5000 soldiers reached Pattaya) भाग लिया। इस पोत पर लगभग 5,000 अमेरिकी नौसैनिक और मरीन सवार हैं।
American warship with 5000 soldiers reached Pattaya – पोत को थाईलैंड के पूर्वी हिस्से में चोनबुरी प्रांत स्थित लाम चाबांग बंदरगाह के पास लंगर डाले देखा गया। खास बात यह है कि हजारों अमेरिकी सैनिकों के आगमन से पहले ही स्थानीय पुलिस ने शहरभर के नाइटलाइफ और रेड-लाइट इलाकों में बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू कर दी।
वेश्यावृत्ति नेटवर्क पर पुलिस का कड़ा प्रहार
अमेरिकी सैनिकों के आगमन से पहले पटाया पुलिस ने बीचफ्रंट और प्रसिद्ध वॉकिंग स्ट्रीट जैसे संवेदनशील मनोरंजन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। सप्ताहांत के दौरान की गई छापेमारी में देह व्यापार और अवैध सेक्स वर्क से जुड़े होने के संदेह में लगभग 40 से 50 लोगों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों को आशंका है कि इतनी बड़ी संख्या में विदेशी सैनिकों के एक साथ शहर में पहुंचने से अवैध सेक्स ट्रेड, यौन शोषण और यौन संचारित रोगों (STD) के फैलने का जोखिम तेजी से बढ़ सकता है।
रोजाना करोड़ों रुपये खर्च करेंगे सैनिक
-
-
प्रतिदिन का खर्च: पटाया के मेयर पोरामासे नगमपिचेस के अनुसार, प्रत्येक अमेरिकी सैन्यकर्मी अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर प्रतिदिन लगभग 1,000 से 3,000 बाहत (लगभग ₹2,500 से ₹7,600) तक स्थानीय बाजारों में खर्च कर सकता है।
-
-
-
होटल-रेस्तरां को लाभ: सुरक्षा कारणों से सभी 5,000 सैनिकों को एक साथ तट पर जाने की छूट नहीं मिलती, बल्कि उन्हें रोटेशन शिफ्ट में छुट्टी दी जाती है। इससे स्थानीय होटल, बार, टैक्सी और खुदरा दुकानों को कई दिनों तक निरंतर आर्थिक फायदा मिलेगा।
-


