Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का भावुक पत्र
    • पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं पड़ेगी जरूरत
    • इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम की सलाह
    • थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत ‘USS अब्राहम लिंकन’: रेड लाइट एरिया में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड
    • क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद हो रही सौर ऊर्जा
    • 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड स्क्रीन के साथ Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, ₹4,000 की छूट; देखें कीमत व फीचर्स
    • जन्माष्टमी पर क्यों बनाए जाते हैं लड्डू गोपाल के नन्हे चरण चिह्न? जानिए धार्मिक महत्व और सही दिशा
    • रोमांस छोड़ सस्पेंस-थ्रिलर की ओर मुड़ीं करीना कपूर: पृथ्वीराज सुकुमारन संग ‘दायरा’ में आएंगी नजर; पिछली 5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, September 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » NHAI टोल प्लाजा घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन: UP, MP, दिल्ली-NCR समेत 14 ठिकानों पर छापेमारी; फर्जी FASTag से करोड़ों की हेराफेरी

    NHAI टोल प्लाजा घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन: UP, MP, दिल्ली-NCR समेत 14 ठिकानों पर छापेमारी; फर्जी FASTag से करोड़ों की हेराफेरी

    September 2, 2026 दिल्ली 2 Mins Read
    NHAI toll plaza scam
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लखनऊ/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में व्यापक कार्रवाई शुरू की है। ED के लखनऊ जोनल कार्यालय के नेतृत्व में यह छापेमारी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और (NHAI toll plaza scam) पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित संदिग्धों के ठिकानों पर की जा रही है।

     फर्जी सॉफ्टवेयर और अनधिकृत रसीदों का खेल 

    जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा अनधिकृत (Unauthorized) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर फर्जी टोल रसीदें जारी की जा रही थीं। वाहनों से वसूला गया राजस्व NHAI के आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम में दर्ज न करके सीधे निजी खातों में डायवर्ट किया जा रहा था, जिससे सरकारी खजाने को भारी वित्तीय क्षति हुई। फॉरेंसिक जांच और NHAI के आंतरिक रिकॉर्ड्स में भी ऐसे अवैध सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हो चुकी है।

    फर्जी FASTag से निकल रहे थे वाहन

    टोल संचालकों, आईटी कर्मियों और मुख्य बिचौलियों के बीच घोटाले की रकम के बंटवारे के पुख्ता इनपुट मिले हैं। छापेमारी के दौरान ED की टीमें डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक खाते और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाल रही हैं। जांच में यह भी उजागर हुआ है कि फर्जी FASTag के जरिए ओवरलोडेड और कमर्शियल वाहनों को गैरकानूनी तरीके से टोल प्लाजा से पास कराया जा रहा था। इस सिंडिकेट पर UP STF और केंद्रीय एजेंसियां पैनी नजर बनाए हुए हैं।

    मास्टरमाइंड आलोक सिंह गिरफ्तार 

    वाराणसी से टोल घोटाले के मुख्य सरगना आलोक सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उस पर हरहुआ इलाके में बैठकर इस पूरे अवैध नेटवर्क को संचालित करने का आरोप है। वाराणसी के लाला नगर टोल प्लाजा पर ₹62.87 करोड़ की स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में भी गहन तफ्तीश चल रही है। देशभर के 200 से अधिक टोल प्लाजा जांच (NHAI toll plaza scam) एजेंसियों के रडार पर हैं, जिनमें से लगभग 100 टोल प्लाजा अकेले उत्तर प्रदेश में स्थित हैं।

     

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली में फ्री रूफटॉप सोलर का बड़ा ऐलान: 400 यूनिट तक खपत वाले घरों को 3 kW तक सोलर सिस्टम फ्री

    दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: बसों में खिड़कियों पर पर्दे-फिल्में लगाने पर रोक, महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त निर्देश

    Gen Z वकीलों को साधने में जुटी कांग्रेस: राहुल गांधी और अभिषेक मनु सिंघवी का पायलट प्रोजेक्ट

    EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

    भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी: डाक से आया पत्र- ‘कट्टर आतंकी करेंगे हत्या’

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.