नई दिल्ली: जनता के बीच अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस अब नए और रणनीतिक प्रयोगों पर काम कर रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जहां बेरोजगारी और अन्य मुद्दों के जरिए लगातार युवाओं व Gen Z (नई पीढ़ी) के बीच संवाद स्थापित कर रहे हैं, वहीं अब पार्टी नेतृत्व युवा अधिवक्ताओं को अपने (congress is busy in training gen z lawyers) साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ा है। इसी कड़ी में कांग्रेस की लीगल सेल के प्रमुख डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी की पहल पर Gen Z वकीलों को जोड़ने के लिए एक खास पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
10 युवा वकीलों का चयन
-
-
सांसदों के साथ इंटर्नशिप: पायलट प्रोजेक्ट के तहत कांग्रेस लीगल सेल ने 10 प्रतिभाशाली युवा वकीलों का चयन किया है, जो पार्टी के 10 प्रमुख सांसदों के साथ इंटर्नशिप करेंगे और उनके साथ मिलकर काम करेंगे।
-
-
-
गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि: चुने गए ये युवा वकील वर्तमान में कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं।
-
-
-
भविष्य की योजना: ये युवा वकील सांसदों को कानूनी शोध और विधायी कार्यों में सहायता प्रदान करेंगे। यदि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा से सहमत होते हैं, तो भविष्य में उन्हें विधिवत सदस्यता दी जाएगी। आने वाले समय में यह व्यवस्था पार्टी के सभी सांसदों के लिए लागू करने की योजना है।
-
युवा वकीलों से राहुल गांधी का आह्वान
-
-
जनसरोकार की राजनीति: राहुल गांधी ने युवा वकीलों से कहा कि राजनीति का मुख्य उद्देश्य गरीब, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और शोषित वर्ग को न्याय दिलाना होना चाहिए।
-
-
-
जल्दबाजी से बचने की सलाह: उन्होंने युवाओं को परामर्श दिया कि वे (congress is busy in training gen z lawyers) अभी किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की जल्दबाजी न करें, बल्कि भविष्य में अपने कार्यों के आधार पर यह निर्णय लें।
-


