स्वास्थ्य एवं घरेलू उपाय: सिरदर्द होते ही तुरंत पेन किलर (दर्द निवारक दवा) खा लेना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। बार-बार दवाओं का अत्यधिक सेवन करने से शरीर के आंतरिक (easy home remedy) अंगों (लीवर और किडनी) पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
easy home remedy – अक्सर सिरदर्द की वजह तनाव न होकर शरीर में डिहाइड्रेशन या सोडियम का असंतुलन होना भी होता है। ऐसे मामलों में बिना दवा के घरेलू नुस्खों से तुरंत राहत मिल सकती है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अचानक होने वाले सिरदर्द को महज 5 मिनट में दूर करने के लिए नमक और पानी का एक बेहद आसान और कारगर नुस्खा साझा किया है।
क्या है सिरदर्द दूर करने का यह खास नुस्खा?
-
-
एक चुटकी नमक: अचानक सिरदर्द महसूस होने पर एक चुटकी सादा या सेंधा नमक अपनी जीभ पर रखें।
-
-
-
कुछ सेकंड प्रतीक्षा: नमक को तुरंत निगलने के बजाय कुछ सेकंड तक जीभ पर ही घुलने दें।
-
-
-
पानी पिएं: इसके तुरंत बाद 1 गिलास सामान्य या हल्का गुनगुना पानी पी लें।
-
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज भूलकर भी न करें यह उपाय
-
-
हाई बीपी वालों के लिए मनाही: न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार यह नुस्खा उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) के मरीजों के लिए बिल्कुल नहीं है।
-
-
-
फ्लूइड रिटेंशन का खतरा: हाई बीपी के मरीजों में अधिक नमक जाने से शरीर में पानी रुकने लगता है, जिससे रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ता है और ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है।
-


