Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुकमा नवोदय विद्यालय की छात्रा की बिगड़ी तबीयत: इलाज के लिए दर-दर भटके परिजन, लिवर में सूजन और संक्रमण से हालत गंभीर
    • दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में लगी भीषण आग: चेंबर में जाते ही धू-धू कर जली गाड़ी, बाल-बाल बची जान
    • छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान
    • ओंकारेश्वर एकात्म धाम में पंचायतन मंदिर का भूमिपूजन: CM डॉ. मोहन यादव ने किया शिलान्यास, बंशी पहाड़पुर के पत्थरों से बनेगा भव्य मंदिर
    • इंदौर में मामूली विवाद के बाद चौकीदार की कार से कुचलकर हत्या, पत्नी घायल; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
    • ठाणे के सरकारी आश्रम स्कूल में 21 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़: कुक का सहायक गणपत गवली गिरफ्तार
    • लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बाबर आजम का बड़ा खुलासा: 100% फिट नहीं, फिर भी मैदान में उतरने की तैयारी
    • कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड विवाद में घसीटा गया नाम: सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, वायरल पोस्ट को बताया पूरी तरह फेक
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, August 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » गर्लफ्रेंड को ड्रग इंस्पेक्टर बनाने के लिए लीक किया पेपर, 7वीं रैंक आते ही शादी से मुकरी तो प्रेमी ने खोला राज

    गर्लफ्रेंड को ड्रग इंस्पेक्टर बनाने के लिए लीक किया पेपर, 7वीं रैंक आते ही शादी से मुकरी तो प्रेमी ने खोला राज

    August 27, 2026 महाराष्ट्र 2 Mins Read
    MPSC paper leak case
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नासिक : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) द्वारा आयोजित अन्न एवं औषधि प्रशासन (FDA) ड्रग इंस्पेक्टर (ग्रुप B) भर्ती परीक्षा में सामने आया पेपर लीक का मामला किसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म की पटकथा जैसा साबित हुआ है। इस पूरे फर्जीवाड़े के केंद्र में प्रेम, बेवफाई और बदले की वह कहानी है जिसने राज्य के एक बड़े (MPSC paper leak case) प्रशासनिक घोटाले की कलई खोलकर रख दी। मालेगांव की एक दवा कंपनी में कार्यरत गौरव नामक युवक ने अपनी प्रेमिका ऋतुजा को राजपत्रित अधिकारी बनाने के लिए 22 मार्च को आयोजित परीक्षा से ठीक दो दिन पहले ही लीक हुआ मूल प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिया था।

     सगे भाई को छोड़ गर्लफ्रेंड को दिया पेपर 

    हैरानी की बात यह रही कि गौरव का अपना सगा भाई भी इसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहा था, लेकिन उसने भाई की मदद करने के बजाय केवल अपनी प्रेमिका ऋतुजा को प्रश्नपत्र सौंपा। लीक प्रश्नपत्र की मदद से ऋतुजा ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और संपूर्ण महाराष्ट्र में 7वीं रैंक प्राप्त कर चयन सूची में अपना (MPSC paper leak case) स्थान सुरक्षित कर लिया। असली ड्रामा परिणाम घोषित होने के उपरांत शुरू हुआ, जब दोनों के रिश्तों में अचानक कड़वाहट आ गई।

    अफसर बनते ही शादी से किया इनकार 

    चयन होते ही ऋतुजा ने गौरव से विवाह करने से साफ मना कर दिया। प्रेमिका की इस बेवफाई और टीस ने गौरव के भीतर बदले की आग भड़का दी। प्रतिशोध में गौरव ने MPSC मुख्यालय को एक गोपनीय ईमेल भेजकर पूरे पेपर लीक रैकेट का सिलसिलेवार ब्योरा साझा कर दिया। बाद में पुलिस कार्रवाई और कारावास के भय से उसने 26 जुलाई को दूसरा ईमेल भेजकर इसे ‘मजाक’ बताने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कानून के हाथ हरकत में आ चुके थे।

     

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ठाणे के सरकारी आश्रम स्कूल में 21 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़: कुक का सहायक गणपत गवली गिरफ्तार

    जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार: ₹12 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और गाड़ियां बरामद

    आदिवासी छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी और BJP आमने-सामने: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र

    अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत

    लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज

    संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP बोले- जांच पूरी होने तक अफवाहों से बचें

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.