भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश भर में मॉनसून पूरी ताकत से सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से मानसूनी हवाओं का दायरा बढ़ गया है, जिससे कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज कई प्रदेशों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने (heavy rain in many states) और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी इलाकों में अत्यधिक वर्षा के चलते भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है।
23 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसूनी बारिश ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई है:
-
-
बारिश का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज और कल हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है।
-
-
-
अगले कुछ दिनों का हाल: 21 अगस्त को कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की फुहारें पड़ेंगी, जबकि रुक-रुक कर बारिश का यह सिलसिला 23 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है।
-
heavy rain in many states – उत्तर भारत और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में मॉनसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं:
-
-
उत्तर प्रदेश में चेतावनी: यूपी के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों के करीब 27 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात का असर सबसे ज्यादा दिख सकता है।
-
-
-
बिहार के 11 जिले अलर्ट पर: मौसम विभाग ने बिहार के 11 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना को लेकर सतर्क रहने को कहा है।
-
-
-
झारखंड में येलो अलर्ट: झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
-


