दिल्ली : अभिनंदन जनकल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष Sanatani Vinod Kumar Bindal ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन संस्थानों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश दिया। उन्होंने दिल्ली के विवेक विहार स्थित Shri Hanuman Balaji Mandir में ध्वजारोहण से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित SHB-MDH Cancer & Multispeciality Charitable Hospital तथा गाजियाबाद के इशाक नगर स्थित Shri Hanuman Balaji Bhartiya Chikitsa Charitable Swasthyavardhak Sansthan में भी ध्वजारोहण किया। Shri Hanuman Balaji Mandir में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Sanatani Vinod Kumar Bindal ने कहा कि देश और समाज को मजबूत बनाने के लिए जात-पात, भेदभाव तथा आपसी मतभेदों को समाप्त कर एकजुटता को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक चेतना और मानसिक मजबूती के जरिए बाहरी शक्तियों को समाज की कमजोरियों का लाभ उठाने से रोका जा सकता है। उन्होंने देश, भूमि और समाज की रक्षा के लिए संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि कड़कड़डूमा स्थित SHB-MDH Cancer & Multispeciality Charitable Hospital जरूरतमंदों की चिकित्सा सेवा के लिए संचालित किया जा रहा है। यहां कैंसर समेत विभिन्न गंभीर बीमारियों का उपचार उपलब्ध कराया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को कम लागत पर इलाज देने का प्रयास किया जाता है। पात्र लोगों को आयुष्मान योजना के माध्यम से उपचार सुविधा भी दी जा रही है।

गाजियाबाद के इशाक नगर स्थित Shri Hanuman Balaji Bhartiya Chikitsa Charitable Swasthyavardhak Sansthan में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल बैग और कॉपियां वितरित की गईं। बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्साह बढ़ाया। उपस्थित लोगों के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।


